Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूटर रैली निकालने वाले फरार सपा नेता धर्मेद्र यादव पर 25000 का इनाम घोषित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    हूटर रैली निकालने वाले फरार सपा नेता धर्मेद्र यादव पर 25000 का इनाम घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल से रिहाई के बाद हूटर रैली निकालने वाले गैंगस्टर और सपा नेता धर्मेंद्र यादव पर 25000 का इनाम घोषित किया गया है. इटावा के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सोमवार को इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि फरार गैंगस्टर सपा नेता धर्मेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इससे पहले सोमवार को दिन भर घर्मेद्र यादव के आत्मसमर्पण करने की खबर मीडिया में चलती रही. इसे देखते हुए अदालत परिसर में हाई अलर्ट बना रहा, लेकिन धर्मेंद्र यादव सरेंडर करने नहीं आए.

    बता दें कि 4 जून को गैंगस्टर अधिनियम के तहत आरोपी धर्मेन्द्र यादव इटावा कारागार से जमानत पर रिहा होने के बाद 5 मई को कानपुर हाईवे पर भारी संख्या में वाहनों के साथ निकले. जुलूस को लेकर सिविल लाइन थाने में धारा 188, 269, 270, 51/57, 3 महामारी अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.
    एसएसपी ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव की ओर से प्रयुक्त गाड़ी सहित अन्य 24 गाड़ियों को जब्त कर कुल 34 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं. इससे पहले सीओ इटावा को पदमुक्त कर दिया गया तो 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई एसपी सिटी प्रशांत कुमार के रिपोर्ट के आधार पर की गई.

    7 पुलिस वाले सस्पेंड

    एसएसपी ने गैंगस्टर सपा नेता धर्मेंद्र यादव की हूटर रैली के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश पांडे, स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह, बकेवर थाने की महेवा चौकी प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कान्स्टेबल अजय कुमार ओर कान्‍स्टेबल बृजपाल सिंह ट्रैफिक पुलिस को एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पुणे में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 13 महिलाओं समेत 15 कर्मचारियों की मौत
    Next Article CM योगी ने दिए निर्देश: 14 जून से रेहड़ी-पटरी वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.