Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अररिया में पत्रकार को घर से बुलाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को दबोचा फिर जमकर की मारपीट
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    अररिया में पत्रकार को घर से बुलाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को दबोचा फिर जमकर की मारपीट

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अररिया. बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास बाजार में रविवार को सरेशाम एक पत्रकार को गोली मार दी गई. जख्मी हालत में पत्रकार बलराम विश्वास को अस्पातल में भर्ती कराया गया. वहीं अपराध की इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को निशाने पर लिया है. पत्रकारों पर हो रहे हमले को उन्होंने मुद्दा बनाया है.

    तेजस्वी यादव ने सोमवार सुबह एक ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. सूबे में बढ़ रहे अपराध को लेकर कानून व्यवस्था पर उन्होंने हमला बोला है. हाल में ही मधुबनी में एक पत्रकार की हत्या का भी जिक्र करते हुए तेजस्वी ने अररिया के पत्रकार को घर से बुलाकर गोली मारने की घटना को भी सामने रखा. तेजस्वी ने जंगलराज कहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया.
    बता दें कि रविवार को देर शाम एक अखबार के पत्रकार व बलराम विश्वास को अपराधी ने फोन करके बुलाया और उसके सीने में गोली दाग दी. पत्रकार रानीगंज थाना क्षेत्र के नंदकार निवासी है. अपराधी ने अत्याधुनिक पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया. गोली मारने वाला आरोपित रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुमन वर्णवाल पिता अशोक वर्णवाल है. गोली मारते ही वह मौके से भागने लगा लेकिन गीतवाह चौक पर जमा भीड़ ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा. रानीगंज पुलिस ने आरोपी को लोगों के चुंगल से बचाते हुए पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपित को हिरासत में लिया.जानकारी के मुताबिक गोली आपसी विवाद में मारी गयी है. सूत्रों के मुताबिक सुमन वर्णवाल से पूर्व में पत्रकार बलराम विश्वास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बीते कृष्णाष्टमी के दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा रानीगंज थाना में आवेदन भी दिया गया था. लेकिन मामला पारिवारिक बातों से जुड़ा होने के कारण दोनों ने थानाध्यक्ष के सामने समझौता करने की बात कह मामले को रफा-दफा कर लिया था. बावजूद दोनों के बीच मामला चल ही रहा था. सोशल मीडिया पर आरोपी लगातार युवक को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. इसकी सूचना भी बलराम के द्वारा थानाध्यक्ष को देने की बात कही जा रही है.
    अररिया एसडीपीओ के अनुसार, आरोपित सुमन और पत्रकार के बीच आपसी रंजिश थी. जिसमें आरोपित के द्वारा गोली मारी गयी. आरोपित पुलिस हिरासत में इलाजरत है. जिससे गोली मारी गयी है वो पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है. पिस्टल मुहैया कराने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कुछ दिनों पहले मधुबनी में एक आरटीआई कार्यकर्ता जो निजी पोर्टल के लिए खबरें भी लिखते थे, उन्हें अपराधियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई में बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी हुई अरेस्ट, हनी ट्रैप में वसूले करोड़ों रुपए कैश
    Next Article देश में 538 दिनों बाद सबसे कम कोरोना केस, पिछले 24 घंटों में मिले 8 हजार 488 नये मामले

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.