Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 538 दिनों बाद सबसे कम कोरोना केस, पिछले 24 घंटों में मिले 8 हजार 488 नये मामले
    Breaking News Headlines

    देश में 538 दिनों बाद सबसे कम कोरोना केस, पिछले 24 घंटों में मिले 8 हजार 488 नये मामले

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. हालांकि अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 488 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 249 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 538 दिनों बाद इतने कम केस दर्ज हुए हैं. देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख 18 हजार 443 है. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले दिन कोरोना से 12 हजार 510 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 65 हजार 911 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 3 करोड़ 39 लाख 34 हजार 547 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 116 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 32 लाख 99 हजार 337 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 116 करोड़ 87 लाख 28 हजार 385 डोज़ दी जा चुकी हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि 21 नवंबर तक पूरे देश में COVID19 के 63 करोड़ 25 लाख 24 हजार 259 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से कल 7 लाख 83 हजार567 सैंपल की जांच की गई.केरल में रविवार को कोरोना वायरस के 5,080 नए मरीज मिले और 196 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई. इसके बाद कुल मामले 50,89,175 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 37,495 हो गई है. एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, शनिवार से 7,908 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 50,04,786 हो गई है. राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 58,088 रह गई है. विज्ञप्ति के मुताबिक, 196 मौतों में 40 पिछले कुछ दिनों में हुई हैं जबकि 156 मृत्यु को केंद्र के दिशा-निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर मिली अपीलों के मद्देनजर कोविड के कारण हुई मौत माना गया है. राज्य के 14 जिलों में, एर्नाकुलम में सबसे ज्यादा 873 मामले मिले हैं. इसके बाद कोझीकोड में 740 और तिरुवनंतपुरम में 621 संक्रमित मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअररिया में पत्रकार को घर से बुलाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को दबोचा फिर जमकर की मारपीट
    Next Article जैकलीन फर्नांडिस ने कराया बोल्ड फोटोशूट, उनके इस हॉट लुक को देख दीवाने हुए फैंस

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.