Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से अब तक 84 लोगों की मौत, अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    अलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से अब तक 84 लोगों की मौत, अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है. जहरीली शराब की घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन मरने वालों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है. वहीं अब भी कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं, प्रशासन पर आरोप लग रहा है कि मौतों के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं. प्रशासन की तरफ से अब तक सिर्फ 25 मौतों की ही जानकारी दी गई है. उनका कहना है कि 25 के अलावा हुई मौतें संदिग्ध (Deaths Suspicious) हैं. विसरा रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा. अलीगढ़ के गांव करसुआ गांव में जहरीली शराब का असर अब शहरी इलाकों में भी दिख रहा है. शहरों में भी मौतों का सिलसिला शरू हो गया है. वहीं लापरवाही सामने आने के बाद जॉइंट एक्साइज कमिश्नर समेत दूसरे निलंबित अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है. इस मामल में गभाना के सीओ कर्मवीर सिंह समेत कई जगहों के सीओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
    जहरीली शराब से गांव में रिकॉर्ड मौतों के बाद शहरी इलाकों में भी मौत का तांडव जारी है. टप्पल और जट्टारी में भी कई लोगों की जान जहरीली शराब पीने की वजह से गई है. क्वारसी के मोहल्ला चंदनिया में तीन लोगों की मौत की खबर है. पीड़ित परिवारों का कहना है कि शराब का ठेका बंद होने के बाद मृतकों ने एक महिला से अवैध शराब खरीदी थी. गांधी पार्क के धनीपुर में भी दो लोगों के मौत की खबर है. बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने सीधे डीएम पर हमला बोला है. उनका कहना है कि जिले में अवैध शराब का धंधा फलता-फूलता रहा है और वह हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे. उत्तर प्रदेश में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है. पंद्रह दिन पहले ही अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ और बदायूं में जहरीली शराब से 28 से अधिक लोग काल के गाल में समा गए. इस साल के शुरुआती पांच महीनों की बात करें तो जनवरी से 28 मई तक प्रदेश के 11 जिलों में जहरीली शराब से तकरीबन 100 लोगों की मौत हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं की घटती जनसंख्या से चिंतित चीन ने किया दो बच्चों की नीति को खत्म करने का फैसला
    Next Article धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अभी भी आ रहे 1 लाख से ज्यादा नये मामले

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.