Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन के समय का सदुपयोग: अखबार के लेख से आरिफ को मिली प्रेरणा ,यूट्यूब के सहारे किया हरियाली
    Breaking News झारखंड

    लॉकडाउन के समय का सदुपयोग: अखबार के लेख से आरिफ को मिली प्रेरणा ,यूट्यूब के सहारे किया हरियाली

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा: सरकार ने कोरोना से जंग जीतने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस कारण लोग घरों में ही जीवन यापन कर रहे है। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन में अपने समय के सदुपयोग से अपने घर को सुंदर बना रहे है। इसी क्रम में जामताड़ा के पाकडीह निवासी आरिफ हुसैन ने लॉकडाउन के दौरान समय का सदुपयोग कर अपनी मेहनत व लगन से अपने घर को हरा-भरा बनाया है। उन्होंने लॉकडाउन में एक दो नहीं बल्कि अपने घर में करीब 200 पौधे लगाए और वे हरे-भरे हो गए है जो घर की सुंदरता को बढ़ा रहे है। आरिफ की बनाई बगिया की खुशबू से अब घर महक उठा है।

    आरिफ की जुबानी : कैसे लॉकडाउन से जीवन में आया नया परिवर्तन

    साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहना पड़ रहा था। सारा दिन घर के कामों ही व्यस्त रहता। इसी बीच अखबार और इंटरनेट पर जब लोगों द्वारा घर में पौधारोपण के संबंध में आने वाले लेख पढ़े कि कैसे उन्होंने अपने घर में पौधा रोपण कर घर को हरा-भरा बनाया तो मुझे लगा कि यह तो मैं भी कर सकता हूं। मैंने अपने बुधुडीह की जमीन में बागवानी की शुरुआत की। यू-ट्यूब पर देखा की बागवानी कैसे की जाती है। इसके बाद मैंने कुछ पौधे भी घर पर लगाए। हर रोज सुबह छह बजे उठकर सबसे पहले पौधे देखता कि उनमें परिवर्तन क्या आया है। पौधे बड़े होने लगे तो मन को खुशी मिलने लगी। इसके बाद मेरे मेरी बेटी और पत्नी ने भी पौधारोपण और पौधों की देखरेख में मेरा सहयोग किया। हमारी हरियाली में रुचि बढ़ने लगी और एक साल के दौरान हमारे घर में हमने करीब 200 पौधे लगाकर अपनी ही एक अलग बगिया बना लिया। जिस प्रकार मैंने लेख पढ़कर बागवानी की तरफ रुख किया उसी प्रकार अभियान के तहत छपने वाले लेख दूसरों को मॉटिवेट करते है। इन्हें पढ़कर लगता है जब ये लोग घर में पौधारोपण कर सकते है तो यह काम तो हम भी कर सकते है। इसी प्रकार प्रेरणा से एक नई सकारात्मक कार्य की शुरुआत होती है। मेरा सभी से आग्रह है कि अपने घरों में पौधे लगाकर इतनी आक्सीजन तो तैयार करे जितनी हमें स्वयं को जीने के लिए चाहिए। कोविड-19 में पैदा हुए हालात ने हमें पौधारोपण की सीख भी दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामवासीयों से उप-विकास आयुक्त ने की अपील,कहा- अधिक से अधिक संख्या में लगाएं टीका
    Next Article विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में पवन ने की पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.