Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की कैंब्रिज स्पीच पर लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा ,
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी की कैंब्रिज स्पीच पर लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा ,

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कैंब्रिज स्पीच पर लोकसभा में सत्तादल के सांसदों ने खूब हंगामा किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल से सदन में माफी मांगने को कहा. रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी संसद में आकर माफी मांगें. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पीकर से राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है. वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर जाकर भारत का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि राहुल को हर स्तर पर माफी मांगना होगा. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल ने लोकतंत्र और स्पीकर पर सवाल उठाया. हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है, जो कि सदन के एक सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि पूरा सदन राहुल के बयान कि निंदा करें और उनसे सदन में आकर माफी मांगने को कहें.

     

     

    राहुल गांधी ने अपने लंदन दौरे के दौरान कैंब्रिज के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की थी और इंटरव्यू में उन्होंने सरकार पर कई हमले किए और यहां तक कहा था कि विपक्ष को सदन में नहीं बोलने दिया जाता. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक प्रमुख विपक्षी नेता विदेश जाता है और भारतीय लोकतंत्र पर हमला करता है. उन्होंने भारत के लोगों और संसद का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि भारत में बोलने की आजादी है और सांसद संसद में बोल सकते हैं. हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें.

     

     

     

    वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के संसद में बोलने नहीं दिया जाता और माइक बंद कर दिया जाता है, वाले बयान पर कहा कि उनका यह बयान लोकसभा का अपमान है. सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उनके खिलाफ लोकतंत्र को अपमान करने के लिए राजद्रोह का केस दर्ज कराया जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के अनेक राज्यों में बारिश होने की संभावना, दक्षिण भारत में पड़ेगी तेज गर्मी
    Next Article शादी समारोह से लौट रही मिनी वैन दुर्घटनाग्रस्त,एक महिला की मौत ,

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.