Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनौती बने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनौती बने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चुनाव प्रचार के पहले मंदिर में पूजा-पाठ उसके बाद दो करोड़ रुपए की रेंज रोवर गाड़ी और उसके साथ-साथ लगभग एक सौ लग्जरी गाड़ियों का काफिला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मंच के प्रमुख रहे उपेंद्र कुशवाहा के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार बनाकर भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी पार्टी के लिए गले की हड्डी बन गए हैं।

    भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह चुनाव प्रचार का आगाज किया। आरा से सीधे काराकाट के दनवार गांव पहुंचकर ठाकुरवाड़ी में पूजा-पाठ किया। उसके बाद रेंज रोवर गाड़ी से दनवार होते कछवा से नासरीगंज पहुंचे। जहां लोगों ने 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया वहीं बुलडोज़र से फूलों का बरसात कर दिया ।

     

     

    भोजपुरी के मशहूर गायक एवं फिल्म अभिनेता पवन सिंह को चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद पं बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने और उनके चुनाव नहीं लड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। कभी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू के खिलाफ पवन सिंह के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव न लड़कर अपने गृह क्षेत्र काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार बनने के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी दुविधा में डाल दिया है।

     

    काराकाट लोकसभा क्षेत्र रोहतास और औरंगाबाद जिले के छह विधान सभा क्षेत्र को मिलाकर 2008के परिसीमन में बना है। यहां 3लाख यादव, ढाई लाख कुर्मी -कुशवाहा डेढ लाख मुस्लिम के साथ-साथ 2 लाख राजपूत, पचहत्तर हजार ब्राह्मण एवं पचास हजार भूमिहार मतदाता हैं। यही सवर्ण मतदाता और अपने गृह क्षेत्र होने के कारण पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया। जिसके कारण काराकाट में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के तरफ से भाकपा माले के राजाराम सिंह को भी विजयी होने में गले का फांस बन गए हैं। इधर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ग्लैमर से कुछ नहीं होता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया ।
    Next Article विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के लिए हासिल किया कोटा

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.