Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया ।
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय :अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहने वाले भाजपा सांसद और बेगूसराय सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे नया राजनीतिक विवाद पैदा हो सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि वह बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से वोट मांगने नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार की बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का मुकाबला यहां भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अवधेश राय से होगा। वर्तमान में बेगूसराय सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह करते हैं।

    क्या बोले गिरिराज सिंह?
    दरअसल, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने 19 अप्रैल को बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर कहा था कि वह पाकिस्तान समर्थक राष्ट्र-विरोधियों और जिन्हें राष्ट्रवाद से समस्या है उनसे वोट नहीं मांगेंगे। गिरिराज के इस बयान के खिलाफ भाकपा ने निर्वाचन आयोग के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, जब गिरिराज सिंह से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- “मैं इसे एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि मैं अपने चुनाव अभियान के दौरान पाकिस्तान समर्थक राष्ट्र-विरोधियों और उन लोगों से अपने लिए वोट नहीं मांगूंगा जिन्हें राष्ट्रवाद से समस्या है।”

    मैनें कुछ भी गलत नहीं कहा- गिरिराज
    केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने पूरे मामले पर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने विरोधी दल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भाकपा को ऐसे लोगों (पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों) के वोटों की जरूरत है, तो पार्टी को खुले तौर पर इसकी घोषणा करनी चाहिए।

    जानें गिरिराज सिंह के बारे में
    गिरिराज सिंह खुद को भाजपा में पीएम मोदी और अमित शाह का हनुमान कहते हैं। गिरिराज कहते हैं कि पीएम मोदी जो आदेश करेंगे, वह वही करेंगे। गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितम्बर, 1952 को बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ था। वह 2002 से 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे, 2008-2010 तक बिहार सरकार में सहकारी मंत्री रहे, 2010-2013 तक बिहार सरकार में मंत्री, पशु और मत्स्य संसाधन विकास मंत्री रहे। फिर 2014 में नवादा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें 09 नवंबर, 2014 को भारत सरकार में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 चुनाव में जीत के बाद उन्हें एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनौती बने भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह

    Related Posts

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 18, 2026

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    July 18, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.