Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवपाल सिंह यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी की सियासत गरम, शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    शिवपाल सिंह यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यूपी की सियासत गरम, शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस घटनाक्रम से यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर होने आशंका को भी बल मिला है। और माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसकी संभावना इसीलिए भी लगाई जा रही है, क्योंकि शिवपाल यादव ने यकायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। वहीं, शिवपाल यादव ने सूबे के पूर्व डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है। शिवपाल यादव के बीजेपी की तरफ झुकाव का कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी बताई जा रही है, क्योंकि यूपी चुनाव के बाद सपा की बैठक में शिवपाल यादव को बुलावा नहीं मिला था, यही बात शिवपाल यादव को नागवार गुजरी। बैठक में नहीं बुलाए जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर नाराजगी भी जाहिर की थी। और कहा था कि मैं दो दिनों तक इंतजार करता रहा और मैंने अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए, लेकिन मुझे कोई फोन नहीं आया। मुझे विधायक दल की मीटिंग में नहीं बुलाया गया, जबकि मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं, हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनको गठबंधन के दलों की बैठक में बुलाया गया है। हालांकि राजनीतिक कयासों के बीच न ही सपा की तरफ से और न ही बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन आने वाले दिनों में राजनीतिक बदलाव हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास और बन्ना गुप्ता की तस्वीर के सियासी मायने…..
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.