Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP News: बलिया में गर्मी और लू हुआ जानलेवा, 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, मेडिकल अफसर को हटाया गया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP News: बलिया में गर्मी और लू हुआ जानलेवा, 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, मेडिकल अफसर को हटाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2023Updated:June 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    UP News: बलिया में गर्मी और लू हुआ जानलेवा, 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, मेडिकल अफसर को हटाया गया
    बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच बीते 3 दिनों में कम से कम 54 लोगों की मौत होने की खबर है. यहां के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को गैर जिम्मेदाराना बयान देने के लिए हटा दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जमीनी स्थिति की जांच के लिए दो वरिष्ठ चिकित्सकों को भेजा जा रहा है. सरकारी अस्पताल में लोगों का बेहतर इलाज हो रहा है, वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. हालांंकि, राज्य में प्रचंड लू चल रही है, अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार है.

     

     

     

    दरअसल, बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह ने कहा था कि तेज गर्मी सभी के लिए एक समस्या है. ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर, ब्रोन्कियल अस्थमा जैसी बीमारियों से पीडि़त लोगों के लिए समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि ये बीमारियां उग्र हो जाती हैं.

    ऐसी बीमारी तो नहीं है जिसका पता नहीं चल रहा हो

    आजमगढ़ सर्किल के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बीपी तिवारी ने कहा कि लखनऊ से एक टीम जांच के लिए आ रही है कि कहीं कोई ऐसी बीमारी तो नहीं है जिसका पता नहीं चल रहा हो. हालांकि, ज्यादा गर्मी या सर्दी होने पर सांस के मरीज, डायबिटीज के मरीज और ब्लड प्रेशर के मरीज को खतरा बढ़ जाता है. डॉ. तिवारी ने अनुमान लगाया कि पारा थोड़ा बढऩे से उनकी मौत हो सकती है. मरीजों को बुखार, सांस लेने में तकलीफ और अन्य समस्याओं के साथ अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.

     

     

     

    बलिया के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

    इधर, बलिया जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ की सूचना भी है और मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहा है. कई अटेंडेंट अपने मरीजों को अपने कंधों पर आपातकालीन वार्ड में ले जा रहे हैं. हालांकि, अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि अगर 10 मरीज एक साथ आ जाएं तो मुश्किल हो सकती है, लेकिन उनके पास स्ट्रेचर हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भी इस बात से इनकार किया कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कोई कमी है. अब तक कुल 54 लोगों की जान जा चुकी है. डॉक्टरों ने कहा है कि इन मौतों के अलग-अलग कारण हैं. भीषण गर्मी भी एक कारण हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा: तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, अब तक सौ से ज्यादा लोग मारे गये
    Next Article जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.