Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP: जांच में मनीष दुबे पाए गए दोषी, कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्या की मुश्किलें, हो सकती है कड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP: जांच में मनीष दुबे पाए गए दोषी, कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्या की मुश्किलें, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    UP: जांच में मनीष दुबे पाए गए दोषी, कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्या की मुश्किलें, हो सकती है कड़ी कार्रवाई
    लखनऊ. इन दिनों पूरे देश भर में यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य की बेवफाई की कहानी सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल, उनके पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर बड़े अधिकारी से अवैध संबंध रखने के आरोप लगाए हैं. साथ ही, ज्योति और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसकी जांच होमगार्ड संगठन के डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार ने की और रिपोर्ट सौंप दिया है. जिसमें कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया है. वहीं, दूसरी ओर बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस ज्योति के खिलाफ जांच में मिले तथ्यों से भी शासन को अवगत कराया जाएगा.

     

     

    तीन मामलों में मनीष पाया गया दोषी

    – एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध, जिसकी वजह से विभाग की छवि खराब हुई.
    – अमरोहा जिले की रहने वाली एक महिला होमगार्ड ने भी मनीष के खिलाफ आरोप लगाया था कि वो उसे अकेले में मिलने बुलाते थे और ऐसा नहीं करने पर उसने उसकी ड्युटी पर रोक लगा दी.
    – वहीं, जांच के दौरान उनकी पत्नी ने लिखित बयान देकर कहा कि शादी के बाद मनीष ने उससे 80 लाख रुपयों की मांग की है.

    डीआईजी ने कड़ी कार्रवाई की करी सिफारिश

    डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार द्वारा जांच में मनीष के दोषी पाए जाने के बाद नियुक्ति विभाग से कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की है. साथ ही, ऐसी खबर आ रही है कि जल्द ही मनीष को निलंबित किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलोक मौर्य ने होमगार्ड संगठन को ज्योति और मनीष के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है. जिसमें दोनों ने आलोक को अपने रास्ते से हटाने की बात की है. यदि जांच में यह रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है.

     

     

     

    ज्योति ने बयान देने से किया इंकार

    इधर, ज्योति मौर्या भी मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रही है. हालांकि, जांच के दौरान बाद में डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह को लिखित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति आलोक मौर्य से उनका विवाद चल रहा है. जिसके लिए प्रयागराज के धूमनगंज थाने में वो शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं. फिलहाल, मामला कोर्ट में है इसलिए उन्हें जो कुछ भी कहना है वो कोर्ट में कहेगी.

    यह है पूरा मामला

    बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति पेशे से सफाई कर्मचारी हैं. जिनका कहना है कि उन्होंने ज्योति के करियर में उनका पूरा साथ दिया, लेकिन एसडीएम बनते ही उन्होंने अपने रंग बदलने शुरू कर दिए और दूसरे अधिकारी के साथ अवैध संबंध रखे. जिसकी भनक उन्हें लग गई थी. जिसके बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि ज्योति ने आलोक से तलाक लेने की ठान ली और कोर्ट जा पहुंची, जहां उसने आलोक के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की शिकायत भी दर्ज कराई. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था.

    साल 2015 में बनी एसडीएम

    साल 2015 में ज्योति मौर्य यूपीएससी परीक्षा में चयनित होकर एसडीएम बनी थी. कई जिलों में एसडीएम की पोस्ट संभालने के बाद वह फिलहाल बरेली शुगर मिल में जीएम के पद पर हैं. साल 2010 में उनकी शादी आलोक मौर्य से हुई थी और 2015 में इनके जुड़वा बच्चे हुए. 2020 के बाद से इनके बीच अनबन चल रही है, जो अब देश भर में चर्चा का विषय है. लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली शादीशुदा महिलाओं से लिखवा रहे हैं कि अधिकारी बनने के बाद वो अपने पति को नहीं छोडेंगी. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के शपथ पत्र वायरल हो रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, जारी हुआ रेड अलर्ट, भूस्खलन से सड़कें टूटी
    Next Article शाहरुख खान की “जवान” के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.