Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहरुख खान की “जवान” के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
    Breaking News Headlines सिनेमा

    शाहरुख खान की “जवान” के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शाहरुख खान की “जवान” के प्रीव्यू ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
    अनिल बेदाग

    मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता. दरअसल, शाहरुख की मेगा फिल्म ‘जवान’ के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में है और इसलिए भी फैन्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है.

     

     

    शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर बनी इस फ़िल्म ने अपनी भव्यता से सभी के होश को उड़ा दिया है, साथ ही एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है. जवान जो कि एक्शन और इमोशन का एक परफेक्ट मिक्स है, उसके प्रीव्यू में मौजूद शानदार सीन्स और बड़े पैमाने पर उसे प्रदर्शित करने की वजह से दर्शकों के बीच उसे लेकर उत्साह को बढ़ा दिया है. प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है.

    प्रीव्यू की शुरुआत किंग खान की अनोखी आवाज के साथ होती है, जो आने वाले समय के लिए उत्साह को बढ़ाता है. फैन्स के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक शाहरुख के अलग-अलग लुक को देखना है, जिन्हें दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है. इतना ही नहीं फ़िल्म से जुड़ी खास बात यह भी है कि इसमें पूरे भारतीय सिनेमा के जाने माने नाम स्टार कास्ट के रूप में नज़र आने वाले हैं. दूसरी तरफ दमदार एक्शन सीन्स की झलक, शानदार गाने और रेट्रो ट्रैक “बेकरार करके” पर शाहरुख का जबरदस्त प्रदर्शन फिल्म के कमाल का होने का वादा करता है.

     

     

     

    सफल फिल्में देने के लिए जाने जानें वाले एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ अपनी निर्देशन क्षमता का परिचय देती है. हाल के समय की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में अपने संगीत के लिए जाने जाने वाले अनिरुद्ध द्वारा रचित खूबसूरत बैकग्राउंड स्कोर और ट्रैक उत्साह को और बढ़ा रहे हैं. जवान में ग्रैमी-नामांकित और बेहद लोकप्रिय कलाकार राजा कुमारी का ‘द किंग खान रैप’ भी शामिल है, जो एक हाई-एनर्जी और जबरदस्त ट्रैक है, जिसे प्रीव्यू में भी दिखाया गया है.जवान सबसे प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसे किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं देखे गए पैमाने पर निर्मित किया गया है, इसे असाधारण कलाकारों का समर्थन मिला है, जिसमें शाहरुख के साथ भारत के सभी हिस्सों से मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं. शाहरुख खान की इस फ़िल्म में नयनतारा, और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में इन सितारों की मौजूदगी ने सभी भारतीय भाषाओं के दर्शकों के लिए अपनी अपील को बढ़ाया है, और इस तरह से यह एक सच्ची पैन इंडिया फिल्म बन गई है.

     

     

    जवान की प्रीव्यू बेशक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने का वादा करती है. दिलचस्प पोस्टर और एक छोटे टीज़र के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, प्रीव्यू आखिरकार धमाकेदार अंदाज में आ गया है.जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: जांच में मनीष दुबे पाए गए दोषी, कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्या की मुश्किलें, हो सकती है कड़ी कार्रवाई
    Next Article बंगाल में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद भी जमकर हिंसा, दक्षिण 24 परगना जिले में दो ISF कार्यकर्ताओं सहित 4 की मौत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.