Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में तंज कसते गानों की भरमार
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी में तंज कसते गानों की भरमार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 25, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिशन पपोला                                                                                       चुनाव का मौसम हो और एक दूसरी पार्टी पर तंज कसते ऐसे गानों की भरमार न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर चुनाव में हम सब यह देखते और सुनते हैं। चाहे लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या फिर स्थानीय चुनाव। अलग अलग ट्यूनिंग के साथ पेश किए जाने वाले गाने मनोरंजन तो करते ही हैं, बल्कि पार्टियों की कमियों और कार्यों को भी उजागर करते हैं। जहां एक दूसरे पर तंज की बात हो, वहां, ऐसे गानों की धूम तो अलग, बल्कि ऐसे गानों पर राजनीति भी खूब परवान चढ़ने लगती है। जी हां, देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनाव हों और ऐसा माहौल न हो, इससे कैसे इंकार किया जा सकता है। पांच दिन पहले जब बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा…जनता कहे इंकलाब बा… यूपी में बदलाव बा… ठाठा बाबा का अब के बंटाधार बा…डबल इंजन के फुस्स सरकार बा….आपस में सर फुटव्वल जूतम पैजार बा….अबकी झूठ के फूलवा का बगीचा उजाड़ बा…. बाइस में बाईसाइकिल का चौचक भौकाल बा….गाने का वीडियो जारी कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज किया था, तो पूरे ही सियासी गलियारों में इस गाने की गूंज सुनाई देने लगी। इसके बाद भाजपा नेता नेहा सिंह राठौर के खिलाफ न केवल बयानबाजी कर रहे हैं, बल्कि इसको लेकर पूरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वार छिड़ा हुआ है। भाजपा ने भी नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा…जैसे तंज कसते गाने के मुकाबले में यूपी में ई बा..वीडियो पेश कर दिया है। बकायदा, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गत शनिवार शाम को ट्वीट कर नेहा राठौर के वीडियो के जवाब में यूपी में ई बा..वीडियो पेश किया। केशव प्रसाद मौर्य ने जो वीडियो पेश किया है, उसके बोल कुछ इस तरह हैं…..
    यूपी में ई बा…
    किसान को 6 हजार बा…
    राशन दो-दो बार बा…
    महिलाओं को अधिकार बा…
    संब गुंडन के बुखार बा…
    दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा…
    यूपी में भाजपा बा…
    हर घर भाजपा….
    इस बीच प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला। अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, प्रियंका ने नारा दिया है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। पर वह अपने परिवार और पार्टी में ही नहीं लड़ पा रही हैं। उनकी मां और भाई उन पर विश्वास नहीं कर रहे। एक दिन पहले वह खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताती हैं, अगले दिन पलट जाती हैं। यदि, वह अपने नारे को सार्थक मानती हैं तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ में साबित करें। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका अपनी दादी की तरह सिर्फ नारा देती हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने कहा था कि गरीबी हटाओ। आज तक गरीबी नहीं खत्म कर सकीं, जबकि परिवारवाद का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के सभी नारे खोखले हैं।                                                                    अब देखना है, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह के बयान पर क्या पलटवार आता है। क्योंकि अभी तो प्रचार की शुरुआत है। कुल मिलाकर जिस तरह गानों और बयानबाजी को लेकर सियासी बाजार गर्म है, उसमें सियासी मुद्दों पर कई और भी गाने बाजार में आ गए हैं और आने वाले दिनों में भी आयेंगे, जो लोगों का मनोरंजन तो करेंगे ही बल्कि सियासी गर्मी भी बढ़ाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article महाराष्ट्र में पुल से नीचे गिरी कार, सात मेडिकल छात्रों की मौत

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.