Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, अब तक 6 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, अब तक 6 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट में एक दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में जब्त तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में राजू उर्फ रियाजुद्दीन 50 वर्ष, रुखसाना पत्नी राजू उम्र 45 वर्ष, सलमान पुत्र राजू उम्र 16 वर्ष, तमन्ना पुत्री राजू 24 वर्ष, हिवजा पुत्री तमन्ना 30 वर्ष, आस मोहम्मद पुत्र राजू 26 वर्ष की मौत हुई है.

     

    जबकि घायल सिराज उर्फ सिराजुद्दीन पुत्र राजू 30 वर्ष, शाहरुख पुत्र राजू उम्र 28 वर्ष और दो अन्य घायल हैं, जिसमें से शाहरुख को दिल्ली रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, इसके बाद दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया.

     

    सूचना के बाद डीएम-एसपी सहित तमाम पुलिस व प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने में जुटे। जबकि दमकल विभाग भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है. साथ ही एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी के जवान स्थानीय पुलिस प्रशासनिक आलाधिकारी सहित नगर पालिका की टीम रेस्क्यू में शामिल है. जेसीबी की मदद से लेटर को हटाने का प्रयास जारी है. फिलहाल मलबे से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. डॉग स्क्वायड की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है और सभी मृतकों को मुआवजा व घायलों को उचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं. सभी मृतकों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है जहां डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है. वहीं जानकारी देते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद रेस्क्यू किया जा रहा है. हर संभव मदद की जा रही है. बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. सभी का उपचार चल रहा है. फिलहाल कोई मलबे में नहीं दबा है, लेकिन एहतियात के तौर पर मलबे को हटाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने रूस के लिए हु्ए रवाना
    Next Article जेएलकेएम की चौथी लिस्ट हुई जारी

    Related Posts

    टैरिफ की धमकी, कूटनीति की मर्यादा और ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ राजनीति

    January 21, 2026

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टैरिफ की धमकी, कूटनीति की मर्यादा और ट्रंप की ‘ट्रुथ सोशल’ राजनीति

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.