Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक साथ हार्ट अटैक, दोनों की मौत, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक साथ हार्ट अटैक, दोनों की मौत, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बहराइच. यूपी के बहराइच जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी के अगले दिन सुबह मृत पाया गया. शादी की पहली ही रात को दूल्हा और दुल्हन दोनों की एक साथ हार्ट अटैक से मौत हो गई. दोनों के शव सुहागरात की सेज पर पड़े मिले. इस हैरान कर देने वाली घटना ने नव दंपति के घर शहनाई की गूंज को अचानक मातमी धुन में बदल दिया. दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया.

     

    जानकारी के मुताबिक, 22 साल के प्रताप यादव ने 30 मई को 20 साल की पुष्पा से शादी की थी. बारात बुधवार शाम को दूल्हे के घर लौट आई. कैसरगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दंपति बुधवार रात शादी समारोह के दो दिनों के बाद सोने चले गए. वह सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो दूल्हे के परिवार के लोगों ने कमरे में प्रवेश किया और वहां को दृश्य देखकर चौंक गए. बताया गया कि सुहागरात की सजी हुई सेज पर दोनों नवविवाहित मृत अवस्था में पड़े हुए थे.

     

    शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

    इंस्पेक्टर ने कहा, कमरे में जबरन प्रवेश करने या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, जो उनकी मौत में कोई अपराध की ओर इशारा करते हों, लेकिन उसी समय दिल का दौरा पडऩे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों ने कुछ आशंकाएं पैदा की हैं. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए कमरे और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

    दोनों शवों का विसरा सुरक्षित

    बहराइच के एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पति-पत्नी को एक ही समय में दिल का दौरा पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल को पहले से कार्डियक इश्यूज नहीं हुआ था. वर्मा ने यह भी कहा कि दंपति की मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए दोनों शवों का विसरा लखनऊ में राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहेशवारा को हराकर आराध्या इलेवन ने खिताब पर जमाया कब्जा
    Next Article मणिपुर हिंसा की जांच गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस करेंगे, तीन सदस्यीय आयोग का गठन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.