Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महेशवारा को हराकर आराध्या इलेवन ने खिताब पर जमाया कब्जा
    बिहार बेगूसराय

    महेशवारा को हराकर आराध्या इलेवन ने खिताब पर जमाया कब्जा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेरियाबरियारपुर, बेगूसराय : महेशवारा में चल रहे तेरहवें शहीद चंदन सिंह स्मृति जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेजबान महेशवारा बनाम आराध्या इलेवन बेगूसराय के बीच खेला गया । फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष
    रतन सिंह, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी मुखिया राष्ट्रपति कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ,राजद जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर रतन सिंह ने कहा कि यह एक सर्वश्रेष्ठ आयोजन है ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से ही खिलाड़ियों के शारीरिक व मानसिक विकास होते हैं खेल के साथ साथ शिक्षा से भी जुड़ा होना आवश्यक है। मैच में टॉस जीतकर आराध्या इलेवन ने महेशवारा टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए महेशवारा की तरफ से अभिनव केसू व राजकमल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में आराध्या इलेवन के कसी हुई गेंदबाजी की वजह से महेशवारा के बल्लेबाज खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर पाये, लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने गये आशीष,अंकित पुरन,बैजनाथ व गुड्डू ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चौदह ओवर में महेशवारा को 216 रनों के अच्छे टोटल तक पहुंचाया, जिसमें अंकित पूरन का शानदार 32 बॉल में 84 रन 11 छक्का 2 चौका का शानदार प्रदर्शन रहा। गेंदबाजी में आराध्या इलेवन की तरफ से राजकुमार ने दो वहीं मृत्युंजय व तुषार अमर ने एक एक सफलता हासिल किया।
    निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आराध्या इलेवन के ऑपनर रविश राणा के शानदार अर्धशतकीय पारी व मृत्युंजय और बिट्टू यादव के तेज पचासे की वजह से निर्धारित लक्ष्य को महज 12.2 ओवर में ही हासिल कर फाइनल खिताब पर कब्जा जमा लिया। गेंदबाजी में महेशवारा की और से सर्वाधिक अमित ने तीन व कप्तान आलोक ने एक सफलता प्राप्त किये।
    विजेता टीम को ट्रॉफी और पच्चीस हजार रुपये के चेक अनिता देवी प्रखंड प्रमुख व पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष रतन सिंह ने प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और साढ़े बारह हजार रुपये का चेक राजद महासचिव रामसखा महतों जी ने प्रदान किया।
    पुरस्कार वितरण में मुखिया अजय सहनी, सरपंच रामनंदन महतों उपमुखिया प्रतिनिधि पंकज महराज,उपसरपंच अजित महराज वार्ड सदस्य नवीन कुमार समेत अंपायर प्रभात मिश्रा,संजीत व स्कोरर मनीष,बिट्टू,सौरभ अध्यक्ष सुनील,व्यवस्थापक नीतिश कमल उपाध्यक्ष मोनू,प्रबंधक सुमन, कोषाध्यक्ष दीपक व कमेंटेटर शिवम शिम्मी,अलीशेर मौजूद थे। मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबालासोर रेल हादसे की सीबीआई से जांच की सिफारिश, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
    Next Article सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक साथ हार्ट अटैक, दोनों की मौत, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

    Related Posts

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट पर अब सबसे बड़ा सवाल चूक तकनीकी थी या डेडलाइन का दबाव?

    September 23, 2026

    माओवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.