Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र : जौनपुर में बी फार्मा के छात्र की हत्या आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उप्र : जौनपुर में बी फार्मा के छात्र की हत्या आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के समाधगंज बाजार के पास बुधवार को बी फार्मा के एक छात्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस ने हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को प्रमुख कारण बताया गया है।

    अपर पुलिस अधीक्षक-(ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के छितरा (जमालपुर) गांव का 22 वर्षीय अनुज यादव प्रसाद इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज में बी फार्मा का अंतिम वर्ष का छात्र था।

    बुधवार सुबह लगभग सात बजे अनुज परीक्षा देने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अनुज पर चाकू से कई बार वार किया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

    ग्रामीणों की सूचना पर सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसी के गांव के मनोज यादव पर लगा कर तहरीर दी।

    पुलिस ने मनोज यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे के भीतर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक अनुज यादव का उसकी बेटी से मेल-जोल और संबंध थे, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहिणी सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास हत्या के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार
    Next Article एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.