Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : निर्णायक होंगे बाकी बचे दो फेज
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : निर्णायक होंगे बाकी बचे दो फेज

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Local village voters are seen in the queue with the proper Covid-19 guidelines as they wait to cast their votes on the bi-election as one of a winning candidate had died before the assembly election term at Pipili election constituency of Puri district near by 30 km away from the eastern Indian state Odisha's capital city Bhubaneswar, (Photo by STR/NurPhoto via Getty Images)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पांच फेज का चुनाव संपन्न हो चुका है। दो फेज का चुनाव और बचा है। कल यानि 3 मार्च को छठे चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा। कुल मिलाकर अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव के तहत 292 सीटों के मतदान हो चुका है और अब 111 सीटों पर मतदान होना है। आज यानि बुधवार को होने वाले छठे चरण के चुनाव के तहत 57 और 7 मार्च को होने वाले सातवें और आखिरी चरण के तहत 54 सीटों के लिए मतदान होगा। यानि ये दो चरण ही निर्णायक साबित होने वाले हैं, क्योंकि अभी तक की स्थिति बहुत टफ मानी जा रही है। खासकर, बीजेपी के लिए। जिस तरह हर चरण में उम्मीद के मुताबिक वोट प्रतिशत कम रहा है, उसमें सपा को फायदा मिलता दिख रहा था, क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण यह रहा कि सपा का वोटबैंक बीजेपी के वोटबैंक की तरह बंटा नहीं। इसका दूसरा कारण यह भी रहा कि बीजेपी का वोटबैंक कम संख्या में वोट देने घर से बाहर निकला।  खासकर, पहले, दूसरे और तीसरे चरण तक स्तिथि ज्यादा मुश्किल बनी हुई थी। लेकिन चौथे और पांचवें चरण में बाजी बीजेपी की तरफ जाती हुई दिखी। इसीलिए आगामी बचे दो चरणों में बहुत बड़ा उलटफेर  नहीं हुआ तो यूपी चुनाव अब सर्वे में दिखाए गए परिणामों की तरफ बढ़ रहा है। यानि कि योगी आदित्यनाथ ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इतना जरूर कहा जा सकता है कि बीजेपी को जो सीटें मिलने का आंकलन किया जा रहा था, वह थोड़ा इधर-उधर हो सकता है। पर बहुमत से सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है। जिस तरह से योगी के कार्यकाल में पूर्वांचल का काफी विकास हुआ है, उसके मद्देनजर बीजेपी को फायदा मिलेगा। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मतदाताओं के बंटने की संभावना कम दिखती है। इसीलिए यह बेहद महत्वपूर्ण होगा कि इन दो चरणों को किस तरह बीजेपी और सपा भुना पाते हैं। खासकर, जिस तरह शुरूआती चरणों में सपा काफी आत्मविश्वास में दिख रही थी, जैसे-जैसे मतदान के चरण आगे बढ़ रहे हैं, उसमें उसका आत्मविश्वास डोलता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि निर्णायक भूमिका की तरफ बढ़ रहा चुनाव अब सर्वे के आंकड़ों को दर्शाता हुआ नजर आ रहा है। लिहाजा, यहां सपा की तरह ही बीजेपी को भी मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि बची 111 सीटें न केवल अच्छी जीत दिलाने में मददगार साबित होंगी, बल्कि जिस तरह का दावा पार्टियों द्वारा चुनाव से पहले किया जा रहा था, वह भी पूरा हो सकेगा। और यह सब तब होगा, जब दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के वोटों के गणित को बिगाड़ने में सफल हो पाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौ सेना अभ्यास मिलन-22 का हुआ शुभारंभ, समुद्री सहयोग बढ़ाने में मिलेगी मदद
    Next Article निरीक्षण करने पहुचे जी एम को अहिंसा सेना के संयोजनक ने सौपा मांग पत्र

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.