Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नि ने रात में दूसरी बार सेक्स से किया मना तो कर दी हत्या, घर से 50 किमी दूर फेंक आया शव
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    पत्नि ने रात में दूसरी बार सेक्स से किया मना तो कर दी हत्या, घर से 50 किमी दूर फेंक आया शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पत्नी की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि उसकी पत्नी ने सुबह-सुबह दूसरी बार सेक्स से इनकार कर दिया था. आरोपी की पहचान अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है. अनवर ने कुछ दिन पहले पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाली कहानी सामने आई.

     

    सेक्स से मना करने पर पत्नी की हत्या

    जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अनवर ने पुलिस को दिए एक वीडियो स्टेटमेंट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने बताया कि सोमवार की सुबह उसने पत्नी के साथ दोबारा संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उसकी पत्नी ने किसी वजह से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद अनवर को इतना गुस्सा आया कि उसने एक रस्सी से पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

     

    शादी को हो चुके थे 9 साल

    पुलिस के मुताबिक अनवर ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव गाड़ी में रखा और अपने घर से 50 किमी दूर ठाकुरवाड़ा के एक गांव में फेंक दिया था. इसके बाद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लापता हो गई है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 9 साल पूरे हो चुके थे. मंगलवार को ठाकुरवाड़ा पुलिस को एक महिला का शव मिला था, जिसकी तस्वीरें आसपास के पुलिस थानों में भेजी गई. महिला की पहचान अनवर की पत्नी के रूप में हुई, जिसके बाद उसे थाने बुलाया गया. पुलिस के सवालों में अनवर उलझ गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस ने अनवर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेन्नई एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द, हो रही भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article पंजाब के तरनातारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, बिल्डिंग को पहुंचा नुकसान

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.