Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिस लड़की से रेप, मर्डर के मामले में 7 साल से जेल में सजा काट रहा युवक, वह जिंदा मिली, ऐसे हुआ खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    जिस लड़की से रेप, मर्डर के मामले में 7 साल से जेल में सजा काट रहा युवक, वह जिंदा मिली, ऐसे हुआ खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरतअंगेज घटना सामने आयी है. यहां एक व्यक्ति को एक किशोरी के अपहरण, रेप और उसकी हत्या के मामले में 7 साल पहले जेल हो गई. अब पता चला है कि आरोप लगाने वाली लड़की जिंदा है. उसने शादी करके अपना नाम बदल लिया है. उसके दो बच्चे भी हैं. मामला गोंडा थाना क्षेत्र का है.

     

    अलीगढ़ के गांव ढांठौली में 17 फरवरी, 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी लापता हो गई थी. परिजन ने गांव में रहने वाले विष्णु पर अपहरण का आरोप लगाया. उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसके कुछ दिन बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला था. परिजन ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की थी. विष्णु पर उसके अपहरण और रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. मामला अभी भी कोर्ट में है, लेकिन इस मामले में विष्णु 4 साल तक जेल में रहा. इसके बाद उसे जमानत मिली, लेकिन, पिछले दिनों तारीख पर हाजिर न होने के कारण उसे फिर से जेल भेज दिया गया.

     

    कथावाचक ने लापता किशोरी को पहचाना

    अलीगढ़ के एक कथावाचक उदय कृष्ण शास्त्री नवंबर में हाथरस में कथा करने गए थे. कथा स्थल पर 7 साल पहले गायब हुई किशोरी (अब युवती) भी आई थी. कथावाचक ने उसे पहचान लिया. उन्हें संदेह भी हुआ. इसके बाद 1 दिसंबर को वे जेल में बंद युवक की मां के साथ जाकर SSP से मिले और जानकारी दी. कथावाचक ने बताया कि जेल में बंद युवक की मां सुनीता देवी उनकी शिष्या हैं. वे कई साल से उनके आश्रम में आ रही है. वे इस परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं. कथा के दौरान युवती को देखकर उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने उसके बारे में पता किया. इसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि वह कुछ साल पहले कहीं से आई है.

     

    युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लोगों ने बताया कि युवती गांव में नाम बदलकर अपने पति राजकुमार और दो बच्चों के साथ रहती है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की. पिछले दिनों जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अलीगढ़ आए तो उन्हें भी सारी कहानी बताई. जिसके बाद युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

    कोर्ट में दर्ज कराए गए युवती के बयान

     

    एसएसपी के निर्देश पर सीओ राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने युवती को हाथरस के गांव नगला चोखा में जाकर गिरफ्तार किया. युवती यहां नाम बदलकर रह रही थी. युवती को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश पर सिविल जज के कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए गए. पुलिस ने युवती का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की.

    बेटे को जल्द रिहा किया जाए, मां की मांग

    जेल में सजा काट रहे विष्णु की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया गया है. उनके बेटे ने कुछ नहीं किया था. फिर भी उसके ऊपर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया. मेरे बेटे को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और उसके ऊपर झूठा केस दर्ज कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में एनसीपी ने महाराष्ट्र को तोड़ने का लगाया आरोप, सदन से वॉकआउट
    Next Article गुजरात : रुझानों में बीजेपी को बहुमत, आप का नहीं खुला खाता, हिमाचल में कांग्रेस दे रही टक्कर

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.