Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जर्मनी के चर्च में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 7 लोगों की मौत, कई घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    जर्मनी के चर्च में अज्ञात बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 7 लोगों की मौत, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जर्मनी के हैम्बर्ग के एक चर्च में हुए हमले में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में यह घटना हुई है और घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल हम हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला ग्रॉस बोरस्टेल जिले के डीलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में हुआ है.

     

     

    जानकारी के अनुसार जर्मनी के हैम्बर्ग के एक चर्च में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी. इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा कई लोग घायल हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैम्बर्ग पुलिस मौके पर एक बचाव अभियान चला रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार हमले का मकसद क्या था फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है.

    हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर मामले की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि अल्स्टरडॉर्फ जिले में एक बड़ा पुलिस अभियान चल रहा है, यहां एक चर्च में गोलीबारी हुई है. हालांकि पुलिस ने इस घटना के बारे अधिक जानकारी नहीं दी है. फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमले के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है. साथ ही लोगों को उस इलाके से दूर रहने को कहा जा रहा. पुलिस की तरफ से इसके लिए मैसेज भेजा जा रहा है कि लोग अपने घरों में ही रहें. इसके अलावा बहुत अधिक जरूरी होने पर ही फोन का इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि नेटवर्क पर बहुत लोड न पड़े.

    हैम्बर्ग पुलिस ने बताया कि चर्च के आस-पास पूरे इलाके के सड़कों को घेर लिया गया है. साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति की हत्या कर महिला खुद को घर में किया कैद , घंटो पुलिस रही परेशान
    Next Article चीन के राष्‍ट्रपति बने जिनपिंग, सबसे ज्‍यादा समय तक राज करने वाले पहले चीनी नेता

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.