Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद RSS कार्यकर्ता के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों ने कर दी हत्या,शरीर में लगीं 6 गोलियां
    Breaking News अपराध झारखंड

    धनबाद RSS कार्यकर्ता के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों ने कर दी हत्या,शरीर में लगीं 6 गोलियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धनबाद RSS कार्यकर्ता के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों ने कर दी हत्या,शरीर में लगीं 6 गोलियां,घटना से ग्रामीणो में गुस्सा,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की किया मांग,पुलिस अगर बरती शिथिलता तो सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलन
    धनबाद जिले में एक आरएसएस कार्यकर्ता और ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है  सामने से छह गोली मारी गई है।घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

     

     

     

    जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता और ग्राम रक्षा दल के सदस्य शंकर प्रसाद की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों के द्वारा उसे सामने से छह गोली मारी गई है।बताया जा रहा है कि टुंडी के शहरपुरा में वह ग्राम रक्षा दल के रूप में कार्य करते थे। मंगलवार की रात भी वह अपने घर से शहरपूरा के लिए निकले थे। इस दौरान दूमा कब्रिस्तान के समीप अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। सुबह होने के बाद उनके लोगों को घटना की जानकारी हुई।

     

     

    मृतक शंकर प्रसाद के भतीजे ने बताया कि वह समाजसेवी थे। उनका लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध रहा है।सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे। वह धनबाद जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे। भतीजे ने बताया कि पुलिस के सहयोग करने के कारण कुछ लोगों के लिए वह किरकिरी बन चुके थे। पुलिस को वह लगातार सूचनाएं भी दिया करते थे।

     

     

     

    भतीजे का कहना है कि शूटरों को बुलवाकर उनकी हत्या करवाई गई है। पुलिस से दोषियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि पुलिस यदि मामले में शिथिलता बरती है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : राजनगर में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात ,तीन को रौंदा, एक किसान की मौत, दो घायल
    Next Article मानगों : जे के एस सोसाइटी के रहने वाले आर्यन मिश्रा और तीन साथियों का भुवनेश्वर के नदी में डूबने से हुआ निधन

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.