Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : राजनगर में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात ,तीन को रौंदा, एक किसान की मौत, दो घायल
    Breaking News अपराध झारखंड

    सरायकेला : राजनगर में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात ,तीन को रौंदा, एक किसान की मौत, दो घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला के राजनगर में झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

    तीन को रौंदा, एक किसान की मौत, दो घायल, घायलों में एक युवक भी शामिल

    ग्रामीणों में दहशत, समय पर नहीं पहुंचा वन विभाग, हाथी ने जमाया क्षेत्र में डेरा

    सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां बुधवार अहले सुबह से ही झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और 2 किसान सहित तीन लोगों को रौंद दिया है. हाथी के हमले से एक 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

     

     

     

    दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. पहली घटना सुबह 5:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है जहां टांगरानी में खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान जयपाल सोय को हाथी ने पटक दिया. गनीमत रही कि हाथी किसान को मरा हुआ समझकर आगे की ओर बढ़ गया. किसान के हाथ और पैर में चोट आई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं दूसरी घटना टिंटीडीह पंचायत के बोड़ामतलिया गांव के समीप की है. जहां सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास नाले के पास शौच करने गए एक 55 वर्षीय किसान को हाथी ने कुचल कर मार डाला. मृतक की पहचान युधिष्ठिर महतो उर्फ गुड्डू महतो के रूप में की गई है.

     

     

     

    मृतक बोड़ामतलिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. तीसरी घटना खीरी- भालूबासा के समीप करीब 7: 25 बजे की है. यहां भी हाथी ने 18 वर्षीय युवक सुमित पांडा नामक युवक को पटक कर घायल कर दिया है. गंभीर रूप से घायल युवक को ईलाज के लिए आदित्यपुर शिवा नर्सिंग होम ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है. बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी बोड़ाम तलिया पहाड़ी के आसपास ही जमा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजनगर थाना एवं वन विभाग को दे दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article धनबाद RSS कार्यकर्ता के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अज्ञात अपराधियों ने कर दी हत्या,शरीर में लगीं 6 गोलियां

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.