Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज नाला प्रखंड के देवलेश्वर धाम, नाला पर्यटन स्थल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के द्वारा पौधारोपण किया गया
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज नाला प्रखंड के देवलेश्वर धाम, नाला पर्यटन स्थल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के द्वारा पौधारोपण किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज नाला प्रखंड के देवलेश्वर धाम, नाला पर्यटन स्थल में आयोजित कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा श्री रवींद्रनाथ महतो के द्वारा पौधारोपण किया गया।

    इस दौरान साफ सफाई, डस्टबिन वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    आज दिनांक 20.09.2022 को पर्यटन,कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर नाला प्रखंड अंतर्गत देवलेश्वर धाम पर्यटन स्थल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा श्री रवींद्रनाथ महतो के द्वारा किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी पर्यटन स्थल हैं वो साफ सुथरा, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और आकर्षक दिखे ताकि वहां जाने वाले सैलानी एक अलग अनुभूति पा सके। उन्होंने पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर सामूहिक रूप से सबके सहयोग की बात कही ताकि इस मुहिम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए साथ ही सम्बंधित पदाधिकारी को शौचालय निर्मित करने हेतु निर्देशित किया गया।

    इस मौके पर माननीय अध्यक्ष के द्वारा साफ सफाई हेतु डस्टबिन का वितरण किया गया साथ ही देवलेश्वर धाम परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

    ज्ञातव्य हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के पर्यटन स्थलों पर 16 सितंबर से आगामी 30 सितंबर तक पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

    इस मौके पर जिला पर्यटन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, कार्यालय लिपिक श्री बैजू झा, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Please watch, subscribe, like, comment & share

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा पुलिस ने चोरी कांड का किया  उद्भेदन 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार 
    Next Article जानिए कुंडहित फीडर में कब से कब तक किन कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.