Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुको दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सख्त, केंद्रीय गृह सचिव और डीएमआरसी ने बिना शर्त मांगी माफी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुको दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सख्त, केंद्रीय गृह सचिव और डीएमआरसी ने बिना शर्त मांगी माफी

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मोबाइल इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बाधित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी अवमानना नोटिस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शीर्ष अदालत में हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी मांग ली है.

    गृह सचिव ने बुधवार देर रात चार पन्नों का हलफनामा पेश कर अदालत के निर्देशों का जानबूझकर उल्लंघन करने से इनकार किया और इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया एहतियाती कदम बताया.

    शांति और कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी था 24 घंटे का बैन: गृह सचिव

    सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में गृह सचिव गोविंद मोहन ने अपनी कार्रवाई की पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक व्यवस्था बिगडऩे से रोकने, शांति बनाए रखने और सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था. उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक केवल 4 किलोमीटर के सीमित दायरे में सेलुलर इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद किया गया था. दिल्ली पुलिस की ओर से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट निलंबन का आग्रह किया गया था, जो सुरक्षा की दृष्टि से एक वाजिब और आवश्यक कदम था. उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत के किसी भी आदेश का अनादर करने की कोई मंशा नहीं थी.

    डीएमआरसी ने भी दाखिल किया हलफनामा

    इंटरनेट सेवाओं के साथ मेट्रो परिचालन बाधित होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गृह सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त और डीएमआरसी अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी किया था. इसके जवाब में डीएमआरसी की चेयरपर्सन डी. थारा ने भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बिना शर्त माफी मांगी. हालांकि, डीएमआरसी ने उन दावों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि पूरे शहर में मेट्रो सेवाएं ठप कर दी गई थीं. हलफनामे में कहा गया कि सुरक्षा पाबंदियों के बावजूद दिल्ली मेट्रो के अधिकांश नेटवर्क पर सामान्य दिनों की तरह संचालन जारी रहा.

    पुलिस ने 57 स्टेशन बंद करने को कहा था

    डीएमआरसी के हलफनामे के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 8 अक्टूबर को भेजे अपने शुरुआती पत्र में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की सिफारिश की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा की गई और बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या घटाकर 45 कर दी गई. 10 अक्टूबर की रात 10 बजे स्थिति सामान्य होते ही इन सभी प्रभावित स्टेशनों से भी प्रतिबंध हटा लिए गए. डीएमआरसी ने दोहराया कि वह अदालत के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा सम्मान करता है और भविष्य में भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर यात्रियों की सुविधा व सेवाएं सुचारू रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार की सियासत में ललन सिंह का दांव, जेडीयू के भीतर बढ़ेगी बेचैनी या बदलेगा सत्
    Next Article इजरायल का फ्लाई दुबई की घटना के बाद बड़ा एक्शन, पाक सहित 31 मुस्लिम देशों के क्रू मेंबर्स पर रोक

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    October 15, 2026

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    October 15, 2026

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं

    रेलवे के 11 लाख रेल कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बोनस का ऐलान, अधिकतम 17951 रुपये मिलेंगे

    पटना हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी : महिला पर लेटना और मुंह दबाना रेप का प्रयास नहीं, ये लज्जा भंग

    यूपी का नीला ड्रम केस : मेरठ की कोर्ट ने साहिल-मुस्कान को सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुनते ही दोनों रो पड़े

    इजरायल का फ्लाई दुबई की घटना के बाद बड़ा एक्शन, पाक सहित 31 मुस्लिम देशों के क्रू मेंबर्स पर रोक

    सुको दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सख्त, केंद्रीय गृह सचिव और डीएमआरसी ने बिना शर्त मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.