Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत 42,500 करोड़ रुपए से अधिक का होगा नया निवेश : गडकरी       
    राष्ट्रीय

    प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत 42,500 करोड़ रुपए से अधिक का होगा नया निवेश : गडकरी       

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत 42,500 करोड़ रुपए से अधिक का होगा नया निवेश : गडकरी                                                                नई दिल्ली। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा, सरकार सार्वजनिक परिवहन और रसद को ऊर्जा के शत-प्रतिशत हरित एवं स्वच्छ स्रोतों से प्रचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन गतिशीलता क्षेत्र के लाभ के लिए हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों का विकास करना चाहता है और भारत को हरित-हाइड्रोजन के उत्पादन तथा इस्तेमाल में अग्रणी बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन उत्पादन लागत का 70 प्रतिशत बिजली की लागत से आता है। इसलिए अक्षय ऊर्जा स्रोतों से अतिरिक्त बिजली हरित हाइड्रोजन उत्पादन के अर्थशास्त्र को पूरी तरह से बदल सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन कहा जाता है और यह एकमात्र ईंधन है जो हमें “शून्य कार्बन उत्सर्जन” के मिशन को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

    गडकरी ने कहा कि यह वर्ष विशेष है, क्योंकि यह भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा ऑटोमोबाइल क्षेत्र भारत का गौरव है और उन्हें यकीन है कि यह भारत के विनिर्माण को नई ऊंचाइयों, तालमेल और अंतर्राष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर दिशा में ले जाएगा।

    हाल ही में शुरू की गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना का उद्देश्य भारतीय ऑटो क्षेत्र में ‘उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों’ को बढ़ावा देना है, जो जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन को कम करने में मदद करते हैं। गडकरी ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से 42,500 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश होगा और इस क्षेत्र में अतिरिक्त 7.5 लाख नौकरियों का सृजन होगा। गडकरी ने कहा कि भारतीय सड़कों पर सुरक्षा परिदृश्य में हर साल लगभग सुधार की जरूरत है। लगभग 5 लाख दुर्घटनाओं में भारतीय सड़कों पर 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीरो विजन की अवधारणा, जो शून्य दुर्घटनाओं की ओर बढ़ रही है और जीवन की शून्य हानि को भारत में यूरोपीय देशों के समान अपनाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिक्रमपुर गांव में घर के अंदर हिंगलो नदी का बाढ़ पहूंचा, किसानों के धान बर्बाद
    Next Article 250 स्थानों पर महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह का मेगा आयोजन

    Related Posts

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.