Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में केन्द्रीय क्षेत्र योजना अंतर्गत FPO का निर्माण एवं संवर्धन को लेकर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में केन्द्रीय क्षेत्र योजना अंतर्गत FPO का निर्माण एवं संवर्धन को लेकर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में केन्द्रीय क्षेत्र योजना अंतर्गत FPO का निर्माण एवं संवर्धन को लेकर जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में भारत सरकार के कृषक उत्पादक संगठन अर्थात एफपीओ परियोजना की जिला स्तरीय निगरानी समिति की तृतीय बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में पटमदा और घाटशिला प्रखंड में नवगठित कृषक उत्पादक संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सदस्यता अभियान की गति को बढ़ाने का निर्देश देते हुए परियोजना के क्रियान्वयन संस्था एएसएसएन को 15 फरवरी तक दोनों ही एफपीओ मे सदस्यों की संख्या 300 और अंश पूंजी की राशि तीन लाख सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने एफपीओ योजना के क्रियान्वयन में सम्बंधित विभागों के बीच परस्पर समन्वय और भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे किसानों तक समयबद्ध रूप से पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाया जा सके।

    जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री सिद्धार्थ शंकर ने जानकारी दी कि अब तक पटमदा के 168 और घाटशिला के 195 किसानों को परियोजना से जोड़ा जा चुका है और इन सदस्य किसानों द्वारा क्रमश: 1.74 लाख रूपए तथा 1.61 लाख रुपए का अंशदान किया गया है । बैठक में पांच नए प्रखंडों बहरागोड़ा, चाकुलिया, मुसाबनी, पोटका, डुमरिया में एफपीओ परियोजना के क्रियान्वयन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई । बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला कृषि पदाधिकारी, एलडीएम तथा एफपीओ के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक रामबालक सिंह के प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ)मनोनीत होने पर बधाईयां देने की होर लगी हैं
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने कल राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात के संबंध में बताया?

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.