Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन “खत्म” हो चुका है, वहां के लोग “मर चुके” हैं: ट्रंप
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन “खत्म” हो चुका है, वहां के लोग “मर चुके” हैं: ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यूक्रेन “खत्म” हो चुका है, वहां के लोग “मर चुके” हैं: ट्रंप

     

    वाशिंगटन:  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की स्थिति के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उसके लोग “मर चुके” हैं और देश “खत्म” हो चुका है।

    ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को फरवरी 2022 में रूस के हमले से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करनी चाहिए थी।

    उन्होंने कहा, “अगर बहुत बुरा कोई समझौता भी हुआ होता तो वह आज जो स्थिति है, उससे बेहतर होता।”

     

     

    उनके इन बयानों से यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति दोबारा चुने जाते हैं तो वह उस देश (यूक्रेन) के भविष्य को लेकर बातचीत में कितनी रियायत देने को तैयार होंगे।

    यूक्रेन के लिए अमेरिकी मदद की काफी समय से आलोचना कर रहे ट्रंप अक्सर दावा करते रहे हैं कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस कभी आक्रमण नहीं करता।

    वह यह भी दावा करते रहे हैं कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो युद्ध रुकवा देंगे।

    लेकिन उन्होंने बिरले ही विस्तार से इस विषय पर अपनी बात रखी।

     

     

    पूर्व राष्ट्रपति ने उत्तरी कैरोलीना में एक कार्यक्रम में कहा कि कीव से बाहर यूक्रेन का ज्यादातर हिस्सा खंडहरों में तब्दील हो चुका है।

    ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के पास सैनिकों की कमी है और युद्ध में हुईं मौतों एवं लोगों के पड़ोसी देशों में चले के कारण वहां आबादी कम हो रही है।

    उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के पास युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की कोई गुंजाइश है।

     

     

     

    ट्रंप ने कहा, “कोई भी समझौता-बदतर समझौता- भी हुआ होता तो इस स्थिति से बेहतर होता जो आज हमारे सामने है।”

    पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “अगर उन्होंने कोई खराब सौदा भी किया होता तो भी वह इससे बहुत बेहतर होता। उन्होंने थोड़ा सा त्याग किया होता तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती।”

    पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “अब हम क्या समझौता कर सकते हैं? यह (यूक्रेन) खत्म हो चुका है। लोग मर चुके हैं। देश मलबे में तब्दील हो चुका है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरगे, राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी
    Next Article भारी बारिश के बाद मुंबई में थमा यातायात सामान्य हुआ, आईएमडी के अलर्ट के कारण स्कूल बंद

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.