Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार चलाते समय थोड़ी देर के लिए सील्ट बेल्ट हटाने पर ब्रिटिश पीएम सुनक पर लगा 100 पाउंड का जुर्माना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कार चलाते समय थोड़ी देर के लिए सील्ट बेल्ट हटाने पर ब्रिटिश पीएम सुनक पर लगा 100 पाउंड का जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर ड्राइविंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 100 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नॉर्थ-वेस्ट इंग्लैंड में कार चलाते समय एक वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाने को लेकर माफी मांगी है. इसके साथ ही लंकाशायर पुलिस ने पीएम पर 100 पाउंड का जुर्माना भी लगाया है. इसके बाद लोग ब्रिटेन के सिस्टम की तारीफ भी कर रहे हैं.

     

     

    जानकारी के अनुसार पीएम सुनक ने सीट बेल्ट हटाई थी. उन्होंने पहले तो इसके सॉरी बोला और बाद में पुलिस ने नियमानुसार 100 पाउंड (8000 रुपये) का चालान किया है. ब्रिटेन में कार में सीट बेल्ट न लगाने पर 100 पाउंड का ऑन-द-स्पॉट जुर्माना दिया जा सकता है, अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड हो जाता है. सुनक के डाउनिंग स्ट्रीट पीएमओ के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने केवल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी और वह स्वीकार करते हैं कि उनसे गलती हुई है.

     

    सुनक के प्रवक्ता ने कहा कि यह उनके निर्णय लेने में एक मामूली चूक थी. प्रधानमंत्री ने एक छोटा वीडियो बनाने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी. वह पूरी तरह से अपनी गलती स्वीकार करते हैं और माफी मांगते हैं. प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए. सुनक ने देश भर में 100 से अधिक परियोजनाओं को कोष मुहैया कराने के लिए लेवलिंग अप फंड की घोषणाएं करने के लिए यह वीडियो बनाया था. वीडियो में उनकी कार के आसपास मोटरसाइकिल पर सवाल पुलिस कमीज़् नजर आ रहे हैं.

     

    विपक्षी दल लेबर पार्टी के एक प्रवक्ता ने सुनक पर निशाना साधते हुए कहा, ऋषि सुनक इस देश में सीट बेल्ट लगाना, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना, ट्रेन सेवा, अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते. हर दिन यह सूची लंबी होती जा रही है और इसे देखना काफी दुखद है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में सुनक अपने कार्ड से संपर्क रहित भुगतान करने में संघर्ष करते दिखे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन बर्फबारी और बारिश की संभावना
    Next Article बिहार में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बोगी का कांच टूृटने के बाद काफी देर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.