Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बोगी का कांच टूृटने के बाद काफी देर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बोगी का कांच टूृटने के बाद काफी देर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कटिहार. बिहार के कटिहार डिवीजन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में बिहार से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन ट्रेन पर पथराव की वजह से बोगी संख्या सी-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है. इसके बाद काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मामले की जांच पड़ताल की और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

     

     

    बिहार में कटिहार डिवीजन आरपीएफ ने इस वारदात की पुष्टि की है. बताया कि कटिहार डिवीजन में नई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर यह पथराव की घटना दालकोला स्टेशन के आसपास हुई है. यह स्टेशन पश्चिम बंगाल की सीमा में आता है. बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि बिहार से हाल ही में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को डिजीटल तरीके से हरी झंडी दिखाई थी. इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं. गुजरात चुनावों के दौरान भी इस ट्रेन पर हमला हुआ था. इस दौरान ट्रेन में सांसद आसुद्दीन ओवैसी सफर कर रहे थे. पथराव भी उसी खिड़की पर हुआ था, जहां ओवैसी बैठे थे. ऐसे में इस मामले में खूब राजनीति भी हुई थी.

     

    पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले तीन जनवरी को ही इस ट्रेन पर पथराव हुआ था. इसमें ट्रेन के दो कोच की खिड़कियां बुरी तरह से डैमेज हो गई थी. न्यू जलपाईगुड़ी से डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक कोच के दरवाजे पर लगे कांच में भी दरार आ गयी थी. वहीं एक घटना विशाखापत्तम में भी सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरोपियों ने रेलवे यार्ड में खड़ी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया था. इससे ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार चलाते समय थोड़ी देर के लिए सील्ट बेल्ट हटाने पर ब्रिटिश पीएम सुनक पर लगा 100 पाउंड का जुर्माना
    Next Article मॉडल से छेडख़ानी के आरोप में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.