Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूजीसी ड्राफ्ट 2026 छात्र हितों के खिलाफ, तुरंत वापस लिया जाए: शिव शंकर सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूजीसी ड्राफ्ट 2026 छात्र हितों के खिलाफ, तुरंत वापस लिया जाए: शिव शंकर सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूजीसी ड्राफ्ट 2026 छात्र हितों के खिलाफ, तुरंत वापस लिया जाए: शिव शंकर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर झारखंड क्षत्रिय संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 पर गंभीर आपत्ति जताई है. संघ ने इसे छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से संबंधित मंत्रालय और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया.

    ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी ड्राफ्ट 2026 में भेदभाव की परिभाषा को अस्पष्ट रखा गया है, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों को भी बिना ठोस आधार के शिकायतों और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. संघ का आरोप है कि इससे शैक्षणिक संस्थानों में ‘एकेडमिक वेंडेटा’ यानी व्यक्तिगत दुर्भावना के तहत कार्रवाई की आशंका बढ़ सकती है. संघ ने शिकायत निवारण तंत्र, इक्विटी स्क्वॉड और छात्र अनुशासन से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि ड्राफ्ट में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और त्वरित कार्रवाई के प्रावधान तो हैं, लेकिन आरोपी को पर्याप्त सुनवाई का अवसर न मिलने की आशंका बनी रहती है.

    इक्विटी स्क्वॉड को व्यापक निगरानी शक्तियां देने के प्रस्ताव को भी संघ ने संस्थानों की स्वायत्तता के लिए खतरा बताया है. उनका कहना है कि इससे शिक्षा का लोकतांत्रिक वातावरण प्रभावित हो सकता है और निर्णय प्रक्रिया में असंतुलन पैदा हो सकता है. झारखंड क्षत्रिय संघ ने मांग की है कि ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 को तत्काल वापस लिया जाए. साथ ही छात्रों और शिक्षकों से व्यापक परामर्श के बाद ही कोई नया प्रावधान लाया जाए. संघ ने उच्च शिक्षा में पर्याप्त सरकारी वित्तपोषण और संस्थानों की स्वायत्तता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है.

    तुरंत वापस लिया जाए: शिव शंकर सिंह यूजीसी ड्राफ्ट 2026 छात्र हितों के खिलाफ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड-बिहार में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी
    Next Article सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद आक्रोश, लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम, ट्रक चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    September 15, 2026

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.