Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुश्किल में उद्धव ठाकरे सरकार,भाजपा के झटके से मुंबई से दिल्ली तक हलचल
    Breaking News Headlines राजनीति

    मुश्किल में उद्धव ठाकरे सरकार,भाजपा के झटके से मुंबई से दिल्ली तक हलचल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र में सोमवार को चुनाव तो विधान परिषद की 10 सीटों के लिए था, लेकिन उससे मची हलचल ने उद्धव ठाकरे की सरकार को ही संकट में ला दिया है। भाजपा ने 134 वोट हासिल करते हुए 5 सीटें जीत ली हैं, जबकि उसके पास क्षमता सिर्फ 4 सदस्यों को ही जिताने की थी। यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि राज्यसभा चुनाव में भाजपा को 123 वोट मिले थे और इस बार उसके मुकाबले 11 वोट अधिक हासिल किए हैं। यही नहीं चुनाव नतीजे आने से पहले से ही एकनाथ शिंदे समेत 13 विधायकों के संपर्क न होने से शिवसेना की मुश्किल और बढ़ गई है। उसके लिए चिंता की बात यह है कि कांग्रेस ने दो उम्मीदवार खड़े किए थे और उसका एक ही कैंडिडेट जीता। ऐसे में एक तरफ गठबंधन में असंतोष है तो वहीं शिवसेना खुद अपने ही विधायकों को साधने में मुश्किल का सामना कर रही है।

    भले ही शिवसेना ने अपने दोनों उम्मीदवारों सचिन अहिर और आमश्या पाडवी को जिता लिया, लेकिन 13 विधायकों के लापता होने के चलते जश्न नहीं मना सकी। शिवसेना के विजयी उम्मीदवारों का जश्न मनाने के बजाय एक बैठक का आदेश दिया गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के विधायकों की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना के ज्यादातर विधायक मौजूद थे और दो बजे रात तक हालात को लेकर मंथन चलता रहा। यही नहीं मातोश्री में बैठक से पहले और बाद में भी एकनाथ शिंदे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो सकी। इस बीच उद्धव ठाकरे ने 12 बजे दोपहर को मीटिंग बुलाई गई है। वहीं शरद पवार ने दिल्ली में मीटिंग बुलाई है, जिसमें कांग्रेस के भी सीनियर नेता मौजूद रहेंगे
    शिवसेना के 13 विधायकों के संपर्क में न होने से गठबंधन में भी हलचल है। देर रात को ही सुप्रिया सुले और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। एकनाथ शिंदे कहां हैं, यह जानकारी किसी को भी नहीं है। लेकिन उन्हें कॉल करने पर गुजराती भाषा में मोबाइल रिंगटोन सुनी जा रही है। इससे यह कयास लग रहे हैं कि वह गुजरात में ही हैं। इसके अलावा कुछ न्यूज चैनलों ने भी अपनी रिपोर्ट में एकनाथ शिंदे के गुजरात में होने की बात कही है। यह भी खबर है कि ला मेरिडियन होटल, जहां शिवसेना विधायक ठहरे हुए हैं, की सुरक्षा कल रात से कड़ी कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंगलम सिटी”आदित्यपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article योग प्रकृति का मानव के साथ सामंजस्य स्थापित करने का ऐप बेहतर विकल्प है:रघुवर दास

    Related Posts

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    July 26, 2026

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    July 26, 2026

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.