Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति
    Breaking News सरायकेला-खरसावां

    अपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति

    * रेड क्रॉस बहरागोड़ा को सौंपा भाभा आरोग्य केंद्र

    घाटशिला l संवाददाता
    बहरागोड़ा स्थित जयप्रकाश भवन परिसर में यूसीआईएल द्वारा वित्त पोषित भाभा आरोग्य भवन को रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा को यूसीआईएल मुख्य प्रबंधक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति ने उद्घाटन के साथ शनिवार को सौंप दिया l शनिवार को रेड क्रॉस की ओर से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था l

     

    मौके पर डॉक्टर सतपति ने कहा कि यूसीआईएल अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाती रही है l ग्रामीण क्षेत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी की परिकल्पना आमतौर पर नहीं की जाती है l लेकिन बहरागोड़ा शाखा ने अपनी नियमित गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सेवा में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है l आज मुझे इस भवन के उद्घाटन के साथ डॉ बिन्नी सारंगी एवं उनके टीम को सौंपते हुए प्रसन्नता हो रही हैl सीएमडी डॉ सतपती ने कहा कि मुझे इस बात का पूर्ण विश्वास है कि रेड क्रॉस बहरागोड़ा शाखा इस भवन का बेहतर उपयोग लोगों के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में करेगी l संस्थान का कार्य क्षेत्र सीमित है, यह हमारी मजबूरी है l इसके बावजूद यह विश्वास दिलाता हूं कि बहरागोड़ा शाखा को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हर संभव मदद कंपनी करेगी l

     

    इस अवसर पर यूसीआईएल सीएसआर के स्वतंत्र निदेशक कर्नल प्रभात कुमार पांडा ने कहा कि हम जिस माटी से लेते हैं, उन्हें उनका हक लौटाना भी जरूरी है l उन्होंने कहा कि यूसीआईएल को भारत ही नहीं विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है l हमने इस माटी से यूरेनियम प्राप्त किया है जिसका उपयोग राष्ट्र की प्रगति में किया जा रहा है l हम लोग कोई दान नहीं कर रहे, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों के कृतार्थ उनका हक उन्हें लौटा रहे हैं जिसका एक उदाहरण भाभा सेंटर आपके सामने है l कर्नल पांडा ने कहा कि जैसे-जैसे आप अपनी सेवा का विस्तार करेंगे, वैसे-वैसे यूसीआईएल आपको मदद करेगी l

     

     

    इस अवसर पर कंपनी के कार्यपालक निदेशक शंघाई जी, कंपनी सचिव गुप्ता जी, बीडीओ भारती और सीओ मुंडा जी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा ने भी अपने विचार रखे l
    कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बिन्नी सारंगी ने की जबकि अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान झारखण्ड के प्रथम हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर दिनेश कुमार सारंगी द्वारा किया गया l उद्घाटन समारोह में डॉ श्रद्धा सुमन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा शाखा के काफी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगेश निषाद का नियमित जमानत खारिज
    Next Article शिवम घोष हमला मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट-मुक्त भारत ही विकसित भारत का आधार

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.