Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवम घोष हमला मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    शिवम घोष हमला मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिवम घोष हमला मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में 2 दिन पूर्व शराब कारोबारी मुन्ना घोष के पुत्र शिवम घोष पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में मनोज विभर, विशाल विभर, शोएब अख्तर, सोमेश राव, मोहम्मद आसिफ, परवेज खान उर्फ कैश खान और सोनू झा उर्फ विकास कुमार झा शामिल है. पुलिस ने उनके पास से तीन 7.65 एमएम का पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, कांड में प्रयुक्त स्कूटी, मोटरसाइकिल, आईफोन और मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने बताया कि मामले के अनुसंधान को लेकर सीसीआर डीएसपी मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया और घटनास्थल से ही तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन करना प्रारंभ किया एवं घटना में शामिल अपराध कर्मियों की पहचान की गई. उसके बाद छापेमारी कर सातों को कांड में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

    गिरफ्त में आए सभी अपराध कर्मियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना वर्चस्व को लेकर अंजाम दिया गया है. बता दें कि बीते 19 फरवरी को शिवम घोष को अपराधियों ने धातकीडीह में घेर कर गोली मार दी थी. शिवम इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है. मगर उसकी जान बच गई है. फिलहाल वह टाटा मुख्य अस्पताल में इलाजरत है.

    शिवम घोष हमला मामले में पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपना सामाजिक दायित्व हमेशा निभाती है यूसीआईएल कंपनी : डॉ एस के सतपाति
    Next Article रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.