Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 24 पुड़िया और नकदी बरामद

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे पुल के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर और 170 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

    सिटी sp ललित मीणा ने बताया कि खरकई नदी रेलवे पुल के ऊपर कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना की टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक के समीप पुल के पूर्वी छोर के ऊपरी हिस्से से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज उर्फ तिल्ली (24 वर्ष) और मो. शहबाज उर्फ मन्ना (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गरीब नवाज कॉलोनी स्थित नशीम मैरेज हॉल के पीछे के निवासी हैं और दोनों भाई है

    आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 100 से 150 रुपये में खरीदते थे और 250 से 300 रुपये में बेचते थे। बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3,600 रुपये बताया गया है।

    इस मामले में जुगसलाई थाना के पुअनि विवेक कुमार पंडित के बयान पर जुगसलाई थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 17(ए), 22(ए) और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बरामद सामान
    24 पुड़िया ब्राउन शुगर
    170 रुपये नकद
    पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। इससे पहले भी यह लोग ब्राउन शुगर के मामले में जेल जा चुके हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, स्कूली वाहनों की होगी विशेष जांच
    Next Article जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.