Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सलमान खान के फार्महाउस में दो लोग ने घुसने की कोशिश , मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरु की जांच
    Breaking News Headlines

    सलमान खान के फार्महाउस में दो लोग ने घुसने की कोशिश , मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरु की जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सलमान खान के फार्महाउस में दो लोग ने घुसने की कोशिश , मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरु की जांच
    बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में दो अंजान लोग घुस गए। दोनों युवक तार तोड़कर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को देख लिया और उन्हें पकड़ने के साथ ही पुलिस को खबर दी। बता दें कि सलमान खान को कुछ दिनों पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी कड़ी कर दी। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए एक्टर हर वक्त टाइट सिक्योरिटी में रहते हैं। बता दें कि सलमान खान को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

     

    खुद को बताया सलमान का फैन

    बता दें कि ये मामला 4 जनवरी का है। शाम 4 बजे दोनों ने तारकोल और पेड़ों के परिसर के माध्यम से वाजे गांव में सलमान खान के अर्पिता फार्म हाउस में घुसने करने की कोशिश की थी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने अपना गलत नाम बताया। लेकिन जैसे ही सुरक्षागार्ड्स को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

    दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद

    दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिला फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम अजेश कुमार पिता ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह पिता तेजसिंग सीख हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। लेकिन दोनों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है। पनवेल क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी है।

     

     

    सलमान को बिश्नोई गैंग ने दी थी जान से मारने की धमकी

    पिछले काफी वक्त से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। सलमान को कई बार लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से जान से माने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। एक बार बिश्नोई गैंग ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टर को मारने की योजना उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही बनाई थी। इस बीच दो संदिग्धों के प्रवेश की कोशिश चिंताजनक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल :जेएमएम का झंडा लगे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में चौका से खस्सी चोरी कर भाग रहे युवकों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ा
    Next Article राम मनोहर नेत्रालय में 705 वा नेत्र ज्योति महायज्ञ का आयोजन

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.