Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में आयोजित होने जा रहा है “नई शिक्षा नीति 2020: रणनीतियां और अवसर” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में आयोजित होने जा रहा है “नई शिक्षा नीति 2020: रणनीतियां और अवसर” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रंभा कॉलेज :शैक्षणिक संस्थान समूह में आयोजित होने जा रहा है “नई शिक्षा नीति 2020: रणनीतियां और अवसर” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

    रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में आगामी 20 और 21 मई को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।‌ इस सेमिनार का मूल विषय ” राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में रणनीतियां और अवसर” हैं। इस सेमिनार के मुख्य संरक्षक और मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रोफेसर डॉक्टर गंगाधर पांडा होंगे। सेमिनार के कन्वेनर डॉ जयंत शेखर जी की भी गरिमामयी उपस्थिति इस दो दिवसीय सेमिनार में रहेगी ।
    साथ‌ ही वोकेशनल सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव आनंद जी की उपस्थिति भी रहेगी। इस कार्यक्रम में “की नोट स्पीकर” के रूप में आर आई ई, एन सी ई आर टी भुवनेश्वर से डॉक्टर रमाकांत मोहालिक जी का आगमन होगा। साथ ही उड़ीसा से डॉक्टर समीर कुमार लेंका, डॉक्टर जोगेश्वर मोहांता, दरभंगा बिहार से डॉक्टर एम ए हाशमी, पटना से डॉक्टर बिक्रमजीत सिंह और पश्चिम बंगाल से डॉक्टर नबीन ठाकुर अतिथि के तौर पर रहेंगे।

    दूसरे दिन समापन समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्तीय पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणि, एलबीएसएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अशोक कुमार झा और कोआपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह जी की भी उपस्थिति रहेगी। इस सेमिनार के अंतर्गत एक सोवेनियर का भी प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें कुल 85 एब्स्ट्रेक्ट प्रकाशित किए गए हैं।
    यह सारे एब्स्ट्रेक्ट सेमिनार के मूल विषय और उप विषय पर ही आधारित है ।
    इस दो दिवसीय सेमिनार में उच्च शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका, भारतीय भाषा, कला और संस्कृति का उत्थान , बहुविषयक शिक्षा, स्वस्थ शैक्षिक वातावरण और विद्यार्थियों को सहयोग, उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में आने वाली चुनौतियां और शिक्षक प्रशिक्षण में तकनीक और संप्रेषण की भूमिका ” जैसे विषयों पर एब्स्ट्रेक्ट प्रकाशित किए गए हैं। सेमिनार के इन्हीं उपविषयों पर अतिथि वक्ताओं के वक्तव्य रहेंगे। संविधान में शोधार्थी और विद्यार्थियों के द्वारा पेपर प्रजेंट भी किया जाएगा।
    महाविद्यालय के चेयरमैन राम बचन जी ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन से शैक्षणिक गतिविधियों को गतिशीलता मिलती है और साथ ही नई शिक्षा नीति के तथ्यों को समझने के संबंध में भी यह सेमिनार एक कारगर कदम साबित होगा। महाविद्यालय के सचिव गौरव बचन ने कहा कि समय-समय पर हम इस तरह के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक आयोजन करते रहते हैं ताकि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही बदलते हुए समय के साथ साथ अपनी क्षमताओं का भी विस्तार कर सकें। सेमिनार के आयोजन में रंभा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ संतोष कुमार के साथ साथ कॉलेज के सभी व्याख्यातागणों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी सदस्य पूरे ऊर्जा और उत्साह के साथ इस आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकथित प्रोत्साहन राशि मामले में सरयू राय संकट में, मानहानि मामले में मंत्री बन्ना गुप्ता ने दर्ज कराया बयान
    Next Article प्रसिद्ध वयोवृद्ध कपास व्यापारी सुरेश भाई कोटक की अध्यक्षता में भारतीय कपास परिषद के गठन की हुई घोषणा

    Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.