हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को टालने में पुलिस सफल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कदमा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मेरिन ड्राइव स्थित रामजनम नगर से दो शातिर अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा। ये दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान राजेश महानंद उर्फ पोतू (29) और प्रशांत कापरी उर्फ बिट्टू (35) के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम रात करीब 10:30 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर हेडक्वार्टर डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छठ घाट के पास घेराबंदी कर दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। एसएसपी पीयूष पांडे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि राजेश महानंद अपने साथी को हथियार सौंपने आया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों के खिलाफ हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच जारी पुलिस ने दोनों के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। SSP ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और इनके नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा। “समय पर कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई, अपराध पर हमारी नजर पैनी है।” — एसएसपी पीयूष पांडे

