Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी

    रंग लाया जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास राजभवन के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों ने ली चैन की सांस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने नई शिक्षा नीति के आलोक में राजभवन द्वारा जारी पूर्व के आदेश में संशोधन कर बारहवीं कक्षा के छात्रों को उन्हीं महाविद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने से संबंधित शनिवार को जारी नए आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल और राज्य के स्कूली शिक्षामंत्री रामदास सोरेन को हार्दिक धन्यवाद दिया है।

    सरयू राय ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बिना पूरी तैयारी के लागू करने के शपथ पत्र पर राजभवन ने पूर्व में जो आदेश जारी किया था, उससे हो रही कठिनाई के मद्देनजर उन्होंने एक सप्ताह पूर्व सार्थक हस्तक्षेप किया और राज्यपाल के प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा के प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव से राजभवन द्वारा जारी पूर्ववर्ती आदेश के कारण हो रही कठिनाईयों के विषय में दूरभाष पर विस्तार से वार्ता की। सभी ने छात्रों और शिक्षकों को हो रही कठिनाईयों के प्रति संवेदना दिखाई और राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सहमति व्यक्त की कि यदि राज्य सरकार इस आशय का प्रस्ताव भेजती है तो राजभवन द्वारा पूर्व में जारी किये गए आदेश में वांछित संशोधन किया जा सकता है।


    सरयू राय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने फोन पर रामदास सोरेन से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिय़ा कि राज्य सरकार एक-दो दिनों में इस आशय का संशोधन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने श्री राय से अनुरोध किया कि इस बारे में हुई बातचीत के निष्कर्ष को सार्वजनिक नहीं करना है। श्री राय ने मंत्री के इस कथन का अक्षरशः पालन किया। यह प्रसन्नता का विषय है कि शिक्षा मंत्री ने छात्रहित में अपने आश्वासन को पूरा किया और राजभवन ने उसे स्वीकारा भी। श्री राय ने स्कूली शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को हार्दिक बधाई दी।

    अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को टालने में पुलिस सफल
    Next Article मानगो नगरपालिका चुनाव: मेयर पद को ओबीसी के लिए आरक्षित करने की मांग, राजद ने सौंपा राज्य सरकार को ज्ञापन

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.