पुष्पानगर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवादाता
पाकुड़ पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की।पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से चाय दुकान संचालक अंसारूल शेख और सादुल शेख को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास तथा दुकान से कुल 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (7.07 ग्राम), 26 पुड़िया गांजा (54.73 ग्राम) और 2310 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में पुलिस को मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

