राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : साकची स्थित राजीव गांधी चौक पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेसी नेता अमर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यकाल और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। प्रदेश महासचिव विजय यादव, अखिलेश सिंह यादव, सामंत कुमार, कमलेश पाण्डेय, चिन्ना राव तथा बिश्वजीत जेना ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में अतुल गुप्ता, शाहीद इकबाल, सदाकत हुसैन, परवेज आलम, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, हरिप्रकाश सैनी, रूद्र सिन्हा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

