Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर*

    *पोटका विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि, कहा— संथाल समाज की पहचान है ओल चिकी, इसका विस्तार जरूरी*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भगाबंदी स्थित माझी परगना महाल डुमरिया तोरोफ एवं नई जिंदगी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार थे। उन्होंने पंडित रघुनाथ मुर्मू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    *ओल चिकी लिपि से संथाल समाज को नई पहचान मिली – विधायक संजीव सरदार*

    विधायक श्री सरदार ने कहा कि पं. रघुनाथ मुर्मू ने ओल चिकी लिपि का सृजन कर संथाल समाज को नई दिशा और पहचान दी। यह लिपि केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति और अस्तित्व की पहचान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस लिपि का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी भाषा से जुड़ी रहें।

    विधायक ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि राज्य सरकार जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगी। उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने घाटशिला के हेंदलजुड़ी में पं. रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

    *रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह*

    इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। 77 बार रक्तदान कर चुके “ट्राइबल ब्लड मैन” राजेश मार्डी ने भी शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक संजीव सरदार ने शिविर में जाकर इतनी गर्मी में रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं से मिलकर उनकी सराहना की।

    *तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक ने बांटे पुरस्कार*

    विधायक संजीव सरदार सापारोम बुरु ड्रामा समिति कोलाबाड़िया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने समाज सिंगराई प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू, थाना प्रभारी सुगना मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, घाट परगना लखन मार्डी, उदय मुर्मू समेत सापारोम बुरु ड्रामा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    May 21, 2026

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    May 21, 2026

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

    नाला विधानसभा क्षेत्र की बेटी देवासी हेंब्रम को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

    झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    पतरातू में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल उजागर, 10.19 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    नीट पेपर लीक मामले पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.