अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नारायण आईटीआई में श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. पांडेय ने अटल जी के राष्ट्रहित, जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के प्रति उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और कौशल विकास को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शांति राम महतो, एडवोकेट निखिल कुमार, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली, शशि भूषण महतो, पवन महतो, देवाशीष मंडल, अजय मंडल, गौरव महतो, कृष्ण पद महतो, निमाई मंडल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

