Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान का दो टूक,7 अप्रैल से अनिश्चित कालीन भारत बंद का किया आह्वान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान का दो टूक,7 अप्रैल से अनिश्चित कालीन भारत बंद का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान का दो टूक

    31 मार्च 2024 तक निर्णय लें सरकार, या 7 अप्रैल से अनिश्चित कालीन भारत बंद का किया आह्वान

    राष्ट्रपति पर किया कटाक्ष, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्णय का किया स्वागत

     

     

    सरना धर्म कोड बिल को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने एकबार फिर से राष्ट्रपति, केंद्र सरकार और सभी धर्माचार्यों से अपील करते हुए 31 मार्च 2024 तक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दिया है कि यदि 31 मार्च 2024 तक सरना धर्म को सरकारी मान्यता नहीं दी जाती है तो 7 अप्रैल से आदिवासी समाज अपने हक और अधिकार के लिए अनिश्चित कालीन भारत बंद कराने सड़कों पर उतरेगी.

     

     

    इसकी जानकारी देते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बताया कि देश में अजीब विडंबना है. देश में सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, उसके बाद सबसे बड़ी आबादी आबादी आदिवासियों की है. मगर आदिवासियों के धार्मिक आजादी का हनन किया जा रहा है. साजिश के तहत उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है. इस मामले पर सभी राजनीतिक दलों के लोग चुप हैं. 1951 के जनगणना में सरना धर्म कोड का प्रयोग किया गया था, मगर कांग्रेस सरकार ने उसे बंद कर दिया.

     

     

    उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश के लिए दुर्भाग्य है कि एक आदिवासी देश की राष्ट्रपति हैं, मगर सरना धर्म कोड को लेकर उनकी कोई संवेदना नहीं आ रही है. वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सुझाव का समर्थन किया है. श्री मुर्मू ने देश के धर्माचार्यों, सिविल सोसायटी और केंद्र सरकार से आदिवासियों को धार्मिक आजादी कैसे मिले इसपर मंथन करते हुए 31 मार्च तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो आदिवासी धार्मिक आजादी के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:गार्डन ऑफ द ईयर प्रतियोगिता की शुरुआत, 84 प्रतिभगियों ने लिया भाग
    Next Article जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को 2023-24का बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने दिया संबद्धता

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.