यातायात नियम तोड़ने वालों को फूल देकर किया सम्मानित, नियम पालन का दिया संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश के आलोक में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को अनोखे तरीके से जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को फूल देकर सम्मानित किया और भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
यातायात पुलिस की इस पहल को जमशेदपुर में एक अनोखे प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की ओर से चालकों को समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानून का सम्मान है, बल्कि स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उम्मीद है कि इस तरह के सकारात्मक प्रयास से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक सबक लेंगे और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

