Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एमएमडीआर (खनिज एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

    पार्टी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में भी विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग उठाई।

    धरना को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एमएमडीआर संशोधन विधेयक राज्य के हितों के अनुकूल नहीं है और झामुमो इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की।

    प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और जनता के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। पार्टी ने संकेत दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान विधायक संजीव सरदार ने यह भी कहा कि संशोधन विधेयक वापस नहीं होने तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा। झामुमो नेताओं ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित धरना-प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं और आम लोगों का व्यापक समर्थन मिला है।

    एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयातायात नियम तोड़ने वालों को फूल देकर किया सम्मानित, नियम पालन का दिया संदेश
    Next Article देश की प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल, रांची स्थित बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

    Related Posts

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    November 6, 2026

    छठ घाटों पर सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करे प्रशासन : विधायक पूर्णिमा साहू

    November 6, 2026

    टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया हुनर

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    छठ घाटों पर सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करे प्रशासन : विधायक पूर्णिमा साहू

    टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया हुनर

    दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल में दीपावली महोत्सव पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    धनतेरस पर उपहारों की सौगात से रोशन हुआ विद्यालय परिवार, दीपावली की खुशियां बांटीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.