Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक महीने में 44 फीसद महंगा हुआ टमाटर, 100 के पार पहुंचा भाव, यहां मिल रहा सबसे सस्ता
    Breaking News Business Headlines

    एक महीने में 44 फीसद महंगा हुआ टमाटर, 100 के पार पहुंचा भाव, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भीषण गर्मी और दक्षिण भारत में कम उत्पादन होने की वजह से टमाटर की सप्लाई प्रभावित क्या हुई अधिकतर शहरों में यह 80 रुपये किलो पर पहुंच गया, जबकि मायाबंदर में 110 रुपये किलो बिका। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को देश में सबसे सस्ता टमाटर बोडेली में 23 रुपये किलो बिका। जबकि, राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की कीमत पिछले एक महीने में 44 फीसद बढ़कर 46 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें मंत्रालय, देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में फैले 167 बाजार केंद्रों से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं (मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी तेल, सोया तेल, पामतेल, चाय, दूध, आलू, प्याज, टमाटर नमक, चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी और गुड़ ) की कीमतों की निगरानी करता है।

    मायाबंदर में 55 रुपये किलो
    वहीं अगर आलू की बात करें तो मायाबंदर में 55 रुपये किलो और सबसे सस्ता मोतीहारी में 12 रुपये प्रति किलोग्राम है। प्याज सबसे महंगा सोहरा में 60 रुपये तो सागर में 9 रुपये किलो बिका। सबसे महंगी खुली चाय गंगटोक में 547 रुपये किलो थी तो सहरसा में 128 रुपये। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में टमाटर का दाम 16 मई के 32 रुपये किलो से बढ़कर बुधवार को 46 रुपये किलो हो गया है। हालांकि, मदर डेयरी के स्टोर में अभी सामान्य टमाटर का भाव 62 रुपये प्रति किलो है। स्थानीय सब्जी विक्रेता टमाटर लगभग 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेच रहे हैं।
    10-15 दिन के बाद सस्ता होगा टमाटर
    व्यापारियों ने कीमतों में वृद्धि की वजह दक्षिण भारत में फसल खराब होना बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत का टमाटर दक्षिण के बाजारों में भेजा जा रहा है जिससे दिल्ली क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। व्यापारियों ने कहा कि 10-15 दिन के बाद ही कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में कीमतें 15 मई के 63 रुपये से बढ़कर 15 जून को 72 रुपये प्रति किलो हो गई हैं, जबकि कोलकाता में टमाटर की कीमतें 82 रुपये प्रति किलो पर लगभग अपरिवर्तित हैं। चेन्नई में कीमतें 73 रुपये प्रति किलो से घटकर 58 रुपये रह गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून: अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी से इजाफा, 24 घंटें में सामने आये 12 हजार केस

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.