Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून: अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    Breaking News Headlines

    पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून: अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के अधिकतर राज्यों में मानूसन के सक्रिय होते ही गर्मी से निजात मिल गई है. राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है. बारिश के कारण तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है.

    वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 16-18 जून के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
    मौसम विभाग ने 17 जून को जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 15 जून से 17 जून के दौरान तेलंगाना में, 15 जून से 18 जून के दौरान तमिलनाडु में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 16 जून से 19 जून के दौरान तटीय कर्नाटक और 18 जून से 19 जून को दक्षिण कोंकण और गोवा में बारिश की संभावना जताई गई है.

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा गतिविधि में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है. वहीं 16 से 19 जून के दौरान झारखंड में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है, जबकि 16 और 17 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल और 15 से 19 जून के दौरान बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान क्रैश हुआ ग्लाइडर, टूरिस्ट सहित 2 युवकों की मौत
    Next Article एक महीने में 44 फीसद महंगा हुआ टमाटर, 100 के पार पहुंचा भाव, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.