Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टिमकेन गोलचक्कर के ट्रैफिक को हल्का करना होगा, नया ढांचा तैयार करना होगाःसरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    टिमकेन गोलचक्कर के ट्रैफिक को हल्का करना होगा, नया ढांचा तैयार करना होगाःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नदी के बीच के इलाके की ट्रैफिक फ्लाइओवर के नीचे से ही जाएगी
    ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर की ट्रैफिक भी नीचे से ही जाएगी

    जमशेदपुर। मानगो पुल पर जाम के असल कारणों की खोज में शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नव निर्वाचित विधायक श्री सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगते इलाके का निरीक्षण किया और उसके बाद कहा कि मानगो की तरफ ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी तो मानगो की जाम की समस्या ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार को ही इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासनिक बैठक होनी है.

    सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि 11 बजे जो नो इंट्री खुलती है, उसके बाद वाहनों की भारी संख्या को टिमकेन (साकची) गोलचक्कर से वाहनों को पार कराते हैं. वहां से गाड़ियों को पार कराते हैं तो इधर की गाड़ियों को रोकते हैं. इससे फिर से जाम लग जाता है. श्री राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या टिमकेन गोलचक्कर है. इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जब तक उसका ट्रैफिक हम ऊपर से ऊपर पार नहीं करा देंगे फ्लाईओवर बना कर, तब तक हमेशा जाम की समस्या रहेगी. अभी जो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसके बन जाने के बाद भी मानगो में जाम की समस्या जस की तस रहेगी.

    श्री राय ने कहा कि अभी जो फ्लाइओवर बन रहा है, वह बन कर तैयार भी हो जाता है तो उस पर से कितने लोग जाएंगे? जो नदी के बीच का इलाका है, उस हिस्से की ट्रैफिक तो इस फ्लाइओवर पर आएगी नहीं. वह तो पुराने रास्ते से ही जाएगी. ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर के लोग सब जाएंगे नीचे से ही. ऊपर से सिर्फ डिमना रोड का ट्रैफिक जाएगा. लिट्टी चौक से कांदरबेड़ा का जब पुल बन जाएगा, तब भारी वाहन उधर से निकल जाएंगे. इसलिए टिमकेन गोलचक्कर के भारी ट्रैफिक को हल्का करने के लिए एक बड़ा ढांचा (फ्लाइओवर) खड़ा करना होगा.

    श्री राय ने कहा कि मानगो के जाम के कारण आम आदमी अच्छा-खासा परेशान है. सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग ऑफिस देर से पहुंच रहे हैं. बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो रही है. देर से स्कूल जाने पर उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती. समस्या गंभीर है और उसका उपाय भी उसी गंभीरता से खोजना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का फैसला, स्कूलों को छोड़कर दिल्ली में लागू रहेगी पाबंदियां, उच्च प्रदूषण स्तर पर अधिकारियों को लगाई फटकार
    Next Article अवैध खनिज परिवहन, खनन के विरुद्ध चलाया जा रहा जांच अभियान

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.