Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी  बधाई, एग्रिको आवास पर कार्यकर्ताओं के संग पूर्व सीएम ने काटा केक, कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर साझा की खुशियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी  बधाई, एग्रिको आवास पर कार्यकर्ताओं के संग पूर्व सीएम ने काटा केक, कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर साझा की खुशियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी  बधाई, एग्रिको आवास पर कार्यकर्ताओं के संग पूर्व सीएम ने काटा केक, कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर साझा की खुशियां

    ● केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के वरीय नेताओं ने दी पूर्व सीएम रघुवर दास को शुभकामनाएं, जन्मदिन पर पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण।

    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। बुधवार को सुबह से ही एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। पूर्व सीएम रघुवर दास ने दिन की शुरुआत सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड सहित जमशेदपुरवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। वहीं, उन्होंने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पौधरोपण कर इसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के संग आकर्षक केक कटिंग कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ, पौधा, पुस्तक व अंगवस्त्र भेंटकर पूर्व सीएम रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर पूर्व सीएम के जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा की। सोशल मीडिया पर भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के जन्मदिन की विशेष धूम रही, अपने लोकप्रिय नेता के साथ फोटो साझा करते हुए हजारों समर्थकों ने जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की। एग्रिको आवासीय कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, सामाजिक संगठन, कॉरपोरेट जगत के लोगों के संग बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सीएम रघुवर दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त करने पहुंचे।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जन्मदिन पर सोशल मीडिया, फ़ोन कॉल एवं व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रति आभार जताया। कहा कि लोगों के मिले प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ, कार्यकर्ताओं के प्यार और अपनत्व को हृदय से स्वीकार करता हूँ। उन्होंने कहा कि मजदूर परिवार में जन्म लेकर स्वयं मजदूर रहकर पार्टी के कार्य को करते हुए जनता एवं कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और प्यार से विधायक बना। 1995 से लगातार 25 वर्षों तक विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की जनता की निःस्वार्थ भाव से सेवा की। कहा कि हम सत्ता में रहे या ना रहें, जनता की सेवा को ही लक्ष्य मनाकर कार्य करता रहूंगा। क्योंकि हमारा लक्ष्य सत्ता नही बल्कि जनसेवा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर की जनता और कार्यकर्ताओं के सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.